IND vs NAM: भारत-नामीबिया मैच से पहले उठे गंभीर सवाल, कप्तान ने सामने आकर खुद की बात

IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज भारत और नामीबिया के बीच होने वाला है. उससे पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं.

IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज भारत और नामीबिया के बीच होने वाला है. उससे पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs NAM

IND vs NAM Photograph: (x/icc)

IND vs NAM: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम गेरहार्ड इरास्मस की नामीबिया से भिड़ने वाली है. इस मैच से पहले नामीबिया के कप्तान ने आईसीसी पर सवाल उठाए हैं, जिसकी चपेट में अब बीसीसीआई भी आ गया है. आइए इस पूरे मामले में के बारे में जानते हैं. 

Advertisment

नामीबिया के कप्तान ने ICC पर उठाए सवाल

नामीबिया के कप्तान को भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ट्रेनिंग करने का मौका नहीं मिल पाया, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है. गेरहार्ड ने इस दौरान ये भी कहा कि वो अब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाले मैच में अपना तरीका अपनाएंगे. 

नामीबिया के कप्तान ने दिया बड़ा बयान 

गेरहार्ड इरास्मस ने कहा, 'हां, हमें इस गेम से पहले रात का ट्रेनिंग (सेशन) नहीं दिया गया है. मुझे नहीं पता क्यों? मुझे लगता है कि भारत के पास दो रात के ट्रेनिंग (सेशन) हैं. मैं बाहर देख रहा हूं कि कनाडा की अब रात की ट्रेनिंग होगी, तो आप इसे जो चाहें समझें लेकिन हम बस आएंगे और अपना नामीबियाई तरीका अपनाएंगे, जो कि लड़ना है'. 

आपको बता दें कि, नामीबिया के पास अपने देश में डे-नाइट गेम के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है. ऐसे में नामीबिया का कप्तान अपनी टीम के साथ लाइट्स में प्रैक्टिस करना चाहते थे. कनाडा को 13 फरवरी को इसी मैदान पर दोपहर में यूएई के साथ मैच खेलेगा. ऐसे में उन्होंने भारत के साथ नाइट में ट्रेनिंग की थी. 

भारत और नामीबिया के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो, टीआर: अलेक्जेंडर वोल्शेंक.

ये भी पढ़ें : IND vs NAM: अरुण जेटली स्टेडियम में कैसा है भारत का रिकॉर्ड, जानिए यहां कितने T20 मैचों में मिली हार

T20 world Cup 2026 IND vs NAM
Advertisment