/newsnation/media/media_files/2026/02/12/ind-vs-nam-t20-world-cup-2026-2026-02-12-23-22-07.jpeg)
IND vs NAM T20 World Cup 2026 Photograph: (X/ICC)
IND vs NAM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज किया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 209 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में नामीबिया की पूरी टीम सिर्फ 116 रनों पर सिमट गई. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.
ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने लगाया फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ने 9 विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए हार्दिक पांड्या और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया. ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रन बनाए. जबकि आखिरी में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने क्रमश: 52 और 23 रन बनाकर टीम इंडिया को 209 तक पहुंचाया. नामीबिया के कप्तान गेर्हार्ड इरास्मस ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.
नामीबिया के लिए लॉरेन स्टीनकैंप ने बनाए सबसे ज्यादा 29 रन
भारत के दिए 210 रनों के जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवरों में 116 रनों पर सिमट गई. नामीबिया के लिए सिर्फ 5 गेंदबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. टीम के लिए लॉरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 20 गेंद पर 29 रन बनाए. वहीं जेन फ्राइलिनक 22 रन बनाए. जबकि गेरहार्ड इरास्मस ने 18 रन और लोफ्टी-ईटन ने 13 रनों का योगदान दिया.
वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने की शानदार गेंदबाजी
भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की. वरुण ने 2 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को 1-1 सफलता मिली.
Biggest win margin for #TeamIndia by runs in ICC Men's #T20WorldCup 💪
— BCCI (@BCCI) February 12, 2026
The #MenInBlue beat Namibia by 9️⃣3️⃣ runs to make it 2️⃣ victories in a row!
Scorecard ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#INDvNAMpic.twitter.com/b0PL2LLSbI
यह भी पढ़ें: IND vs NAM: संजू सैमसन को 11 साल बाद मिली ये खुशी, दिल्ली में एक बड़ा सपना हुआ पूरा
- Feb 12, 2026 22:22 IST
IND vs NAM Live Updates: नामीबिया का 7वां विकेट गिरा
नामीबिया ने 7वां विकेट गंवा दिया है. जसप्रीत बुमराह ने रुबेन ट्रम्पेलमैन को आउट किया. रुबेन ट्रम्पेलमैन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
- Feb 12, 2026 21:58 IST
IND vs NAM Live Updates: नामीबिया को लगा 6वां झटका
नामीबिया को 94 रन के स्कोर पर मालन क्रूगर के रूप में 6वां झटका लगा है. उन्हें अक्षर पटेल ने चलता किया. मालन क्रूगर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
- Feb 12, 2026 21:53 IST
IND vs NAM Live Updates: नामीबिया को लगा 5वां झटका
88 रनों के स्कोर पर नामीबिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. अक्षर पटेल ने पांचवा झटका दिया. उन्होंने गेरहार्ड इरास्मस को पवेलियन का रास्ता दिखाया. गेरहार्ड इरास्मस 11 गेंद पर 18 रन बनाए. नामीबिया के लिए अब यह मैच जीतना काफी मुश्किल है.
- Feb 12, 2026 21:46 IST
IND vs NAM Live Updates: वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में नामीबिया को दिया 2 झटका
वरुण चक्रवर्ती ने नामीबिया को एक ही ओवर में 2 झटका दिया है. पहले उन्होंने लोफ्टी-ईटन को 13 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद चौथी गेंद पर जे जे स्मिट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जे जे स्मिट खाता भी नहीं खोल पाए.
- Feb 12, 2026 21:36 IST
IND vs NAM Live Updates: वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता
67 रन के स्कोर पर भारत को दूसरी सफलता मिली है. वरुण चक्रवर्ती ने लॉरेन स्टीनकैंप को आउट किया. लॉरेन स्टीनकैंप ने 20 गेंद पर 29 रन बनाए.
- Feb 12, 2026 21:14 IST
IND vs NAM Live Updates: भारत को मिला पहला सफलता
अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है. उन्होंने जनवरी फ्राइलिनक को पवेलियन भेजा. है. जनवरी फ्राइलिनक 15 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए. 4 ओवर के बाद नामीबिया का स्कोर 1 विकेट पर 34 रन है.
- Feb 12, 2026 21:00 IST
IND vs NAM Live Updates: लॉरेन स्टीनकैंप और जनवरी फ्राइलिनक कर रहे ओपनिंग
नामीबिया के लिए लॉरेन स्टीनकैंप और जनवरी फ्राइलिनक ओपनिंग करने उतरे हैं. पहला ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला. इस ओवर से सिर्फ 2 रन आए.
- Feb 12, 2026 20:41 IST
IND vs NAM Live Updates: भारतीय टीम ने बनाए 209 रन
IND vs NAM Live Updates: 20वें ओवर में रिंकू सिंह के विकेट के साथ सिर्फ 3 रन आए, भारतीय टीम ने 209 रन बोर्ड पर लगाए हैं. अब गेंदबाजों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी है.
- Feb 12, 2026 20:37 IST
IND vs NAM Live Updates: नामीबिया के कप्तान ने पलटा खेल
IND vs NAM Live Updates: नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड एरास्मस ने पारी का 19वां ओवर डाला, पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर हार्दिक को चलता किया, फिर अगली गेंद पर शिवम रन आउट हुए. वहीं आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल क्लीन बोल्ड हो गए.
- Feb 12, 2026 20:34 IST
IND vs NAM Live Updates: 2 गेंदों में गिरे 2 विकेट
IND vs NAM Live Updates: हार्दिक पंड्या का विकेट जाते ही अगली ही गेंद पर शिवम दुबे और रिंकू सिंह के बीच तालमेल की कमी हुई, जिसके चलते शिवम को अपना विकेट गंवाना पड़ा, उन्होंने 16 गेंदों में 23 रन बनाए.
- Feb 12, 2026 20:32 IST
IND vs NAM Live Updates: हार्दिक पंड्या फिफ्टी बनाते ही आउट
IND vs NAM Live Updates: हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, उनकी इस पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे.
- Feb 12, 2026 20:20 IST
IND vs NAM Live Updates: 16वें ओवर में आए 16 रन
IND vs NAM Live Updates: हार्दिक पंड्या ने 16वें ओवर में 2 चौके और 1 छक्के समेत 16 रन कूटे.
- Feb 12, 2026 20:12 IST
IND vs NAM Live Updates: भारतीय टीम के 150 रन पूरे
IND vs NAM Live Updates: 15वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर शिवम दुबे ने टीम इंडिया को 150 रन के पार पहुंचाया.
- Feb 12, 2026 19:58 IST
IND vs NAM Live Updates: तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट
IND vs NAM Live Updates: तिलक वर्मा 21 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए, 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलते हुए लॉंग ऑफ की दिशा में अपना कैच थमा दिया.
- Feb 12, 2026 19:53 IST
IND vs NAM Live Updates: सूर्यकुमार यादव हुए आउट
IND vs NAM Live Updates: 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हो गए, स्पिन गेंदबाज स्कॉल्ट के सामने उन्होंने क्रीज से बाहर निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को मिस कर गए. भारतीय कप्तान 13 गेंदों में 12 रन बनाए.
- Feb 12, 2026 19:51 IST
IND vs NAM Live Updates: भारतीय पारी के 10 ओवर खत्म
IND vs NAM Live Updates: भारतीय टीम ने 10 ओवर के भीतर 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना डाले हैं. सूर्यकुमार यादव (12) और तिलक वर्मा (23) क्रीज पर मौजूद हैं.
- Feb 12, 2026 19:40 IST
IND vs NAM Live Updates: ईशान किशन की आतिशी पारी समाप्त
IND vs NAM Live Updates: 8वें ओवर की पहली ही गेंद पर ईशान किशन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद मैदान से बाहर नहीं जा पाई. उन्होंने 24 गेंदों में 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.
- Feb 12, 2026 19:37 IST
IND vs NAM Live Updates: तिलक वर्मा को मिला जीवनदान
IND vs NAM Live Updates: 7वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा को जीवनदान मिला. उन्होंने पॉइंट की दिशा में तेज शॉट खेला, गेंद इतनी तेज गई कि फील्डर को रिएक्ट करने का मौका ही नहीं मिला.
- Feb 12, 2026 19:33 IST
IND vs NAM Live Updates: ईशान किशन की फिफ्टी
IND vs NAM Live Updates: सिर्फ 20 गेंदों में ईशान किशन ने फिफ्टी जड़ डाली है, जिसमें से 28 रन 6वें ओवर में आए.
- Feb 12, 2026 19:32 IST
IND vs NAM Live Updates: ईशान किशन ने लगाए लगातार 4 छक्के
IND vs NAM Live Updates: पावरप्ले के आखिरी ओवर में ईशान किशन ने हाथ खोले. उन्होंने जेजे स्मिट के खिलाफ 4 गेंदों में 4 छक्के जड़े.
- Feb 12, 2026 19:24 IST
IND vs NAM Live Updates: भारतीय टीम के 50 रन पूरे
IND vs NAM Live Updates: सिर्फ 4.3 ओवर में टीम इंडिया ने 50 रन का आंकड़ा छू लिया है, ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रमश: 22 और 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- Feb 12, 2026 19:18 IST
IND vs NAM Live Updates: संजू सैमसन हुए आउट
IND vs NAM Live Updates: संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत दिलाई, लेकिन 8 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
- Feb 12, 2026 19:07 IST
IND vs NAM Live Updates: संजू सैमसन ने लगाया छक्का
भारत ने पहले ओवर में कुल 8 रन बनाए. संजू सैमसन ने पहले ओवर में एक शानदार छक्का लगाया. संजू 6 रन और ईशान किशन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- Feb 12, 2026 18:59 IST
IND vs NAM Live Updates: भारतीय बल्लेबाजी हुई शुरू
IND vs NAM Live Updates: भारतीय टीम की सलामी जोड़ी संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर उतर चुके हैं.
- Feb 12, 2026 18:40 IST
IND vs NAM Live Updates: नामीबिया की प्लेइंग-XI
लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो
- Feb 12, 2026 18:39 IST
IND vs NAM Live Updates: भारतीय प्लेइंग-XI
IND vs NAM Live Updates: संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा
- Feb 12, 2026 18:37 IST
IND vs NAM Live Updates: भारतीय प्लेइंग एलेवन में 2 बदलाव
IND vs NAM Live Updates: सूर्यकुमार यादव ने कन्फर्म किया कि अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं है, ऐसे में संजू सैमसन ने उनकी जगह ली है. साथ ही जसप्रीत बुमराह की एंट्री से मोहम्मद सिराज को बाहर होना पड़ा है.
- Feb 12, 2026 18:34 IST
IND vs NAM Live Updates: नामीबिया ने जीता टॉस
IND vs NAM Live Updates: नामीबिया के कप्तान गेर्हार्ड एरासमस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
- Feb 12, 2026 18:11 IST
IND vs NAM Live Updates: अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस
अभिषेक शर्मा इस मैच से बाहर हो सकते हैं. उनकी तबीयत खराब हो गए थी, जिसके बाद वो हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे. हालांकि उन्हें छुट्टी मिल गई है. नामीबिया के खिलाफ इस मैच से ठीक पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा सिर्फ खड़े थे. उनके हाथ में बैट नहीं था. ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि आज के मैच में अभिषेक नहीं खेलेंगे.
Matchday Ready 💪#TeamIndia is all set and raring to go for the #INDvNAM clash in Delhi 💙#MenInBlue | #T20WorldCup | 🔽 Watch https://t.co/n9A2KkkUtA
— BCCI (@BCCI) February 12, 2026 - Feb 12, 2026 18:08 IST
IND vs NAM Live Updates: अरुण जेटली स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है, जिसमें से भारत को 2 मैचों में जीत मिली है. जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम इंडिया अपने इस रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेगी.
- Feb 12, 2026 18:05 IST
IND vs NAM Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, तिलक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर.
नामीबिया का स्क्वाड- लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रंपलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, मालन क्रुगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट.
- Feb 12, 2026 18:05 IST
IND vs NAM Live Updates: भारत-नामीबिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और नामीबिया के बीच अब तक सिर्फ एक टी20 मैच खेला गया है. इस मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज किया है. अब टीम इंडिया एक बार फिर नामीबिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us