/newsnation/media/media_files/2026/03/05/ind-vs-eng-semi-final-2026-03-05-20-50-33.jpg)
IND vs ENG Semi-Final Photograph: (X/BCCI)
IND vs ENG Semi-Final: मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए. भारत लिए संजू सैमसन और ईशान किशन ने बेहतरीन पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने भी बल्ले के साथ योगदान दिया.
अब इस मुकाबले में जीत के लिए इंग्लैंड को 254 रन बनाने होंगे. भारत के द्वारा बनाया गया ये स्कोर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का नॉकआउट मैचों का सबसे बड़ा टीम टोटल भी बन गया है. इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2016 सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ नॉकआउट मैच में 193 रन बनाए थे.
अभिषेक शर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन
इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन आए. इंग्लैंड के लिए बॉलिंग की शुरुआत तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने की और पहले ओवर में सिर्फ 12 रन दिए. संजू ने उन्हें एक चौका और एक छक्का लगाया. इंग्लैंड के लिए दूसरा ओवर विल जैक्स लेकर आए और अभिषेक ने उनके दो चौके लगाए. इसके बाद जैक्स ने वापसी की और अभिषेक शर्मा को 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा.
संजू और ईशान ने मचाया धमाल
संजू ने जोफ्र के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 14 रन बनाए और स्कोर 34/1 पहुंचाया. विल जैक्स के चौथे ओवर में संजू और ईशान किशन के एक-एक चौके की मदद से भारत ने स्कोर 45/1 कर दिया. भारत की पारी का पांचवां ओवर जेमी ओवर्टन डालने के लिए आए. उनके इस ओवर में ईशान ने 2 चौके लगाकर 10 रन बटोरे और स्कोर पांच ओवर में 55/1 कर दिया.
🔙 to 🔙 fifties 🫡
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
5️⃣th in T20Is for Sanju Samson 🔥
Updates ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvINDpic.twitter.com/SIFnGckfFM
संजू और ईशान ने मिलकर पारी के छठे और पावरप्ले के अंतिम ओवर में कुल 12 रन बटोरे. इस ओवर में सैमसन सैम करन को 2 चौके लगाए. इसके साथ ही इंडियन क्रिकेट टीम ने 6 ओवर की समाप्ति के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाकर पावर प्ले का अंत किया. पावर प्ले के अंत तक संजू 41 और ईशान 16 पर नाबाद थे.
भारत ने 9 ओवर में पूरे किए 100 रन
भारतीय क्रिकेट टीम ने 9.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर अपने 100 रन पूरे कर लिए और टीम इंडिया को विशाल स्कोर की ओर बढ़ाया. संजू सैमसन ने भारत के लिए 26 बॉल में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ अपने 50 रन पूरे किए. भारत को दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा. ईशान 17 बॉल में 39 रन बनाकर आदिल राशिद की बॉल पर विल जैक्स को कैच थमा दिया. ईशान ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए.
Another must-win game, another Sanju Samson masterclass! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026
His maiden T20I fifty against England and what an occasion to bring it up! 👏
ICC Men’s #T20WorldCup | Semi-final 2 | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/L2OuYBUDbLpic.twitter.com/1csgOPterB
शतक लगाने से चूके संजू सैमसन
ईशान के बाद क्रीज पर आए शिवम दुबे ने तेज तर्रार पारी खेलकर संजू सैमसन का साथ दिया और टीम का स्कोर 12.4 ओवर में 150 पार पहुंचा. विल जैक्स ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई और विस्फोटक संजू सैमसन को फिल साल्ट के हाथ कैच आउट कराके पवेलियन भेज दिया. संजू ने 42 बॉल में 8 चौके और 7 छक्के ठोक 89 रनों की तूफानी पारी खेली. भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 6 बॉल में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
दुबे, तिलक और हार्दिक ने बनाए महत्वपूर्ण रन
भारत ने 16.4 में अपने 200 रन पूरे किए. भारत के लिए शिवम दुबे 25 बॉल में 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 43 रनों की पारी खेलकर रन आउट हो गए. टीम के लिए तिलक वर्मा ने 7 बॉल में 3 छक्कों के साथ 21 रनों की पारी खेली. हार्दिक पांड्या ने टीम के लिए 12 बॉल में 27 रन बनाए. उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले. इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट चटकाए और एक विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिया.
5⃣ overs to go!
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
Shivam Dube and Captain Surya Kumar Yadav on the charge with #TeamIndia 177/3 👌
Updates ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvINDpic.twitter.com/0DaiZlU137
टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट/सेमीफाइनल मैचों में सबसे बड़ा टीम टोटल
| रैंक | टीम | स्कोर | विरोधी टीम | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| 1 | भारत | 230/4 | इंग्लैंड | 2026 |
| 2 | वेस्ट इंडीज | 193/5 | भारत | 2016 |
| 3 | भारत | 192/2 | वेस्ट इंडीज | 2016 |
| 4 | पाकिस्तान | 176/4 | न्यूज़ीलैंड | 2022 |
| 5 | श्रीलंका | 174/7 | वेस्ट इंडीज | 2012 |
ये भी पढ़ें :IPL 2026 की कब से होगी शुरुआत, जानिए कहां होगा पहला मैच और किस दिन खेला जाएगा फाइनल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us