IPL 2026 की कब से होगी शुरुआत, जानिए कहां होगा पहला मैच और किस दिन खेला जाएगा फाइनल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की शुरुआत कब से होगी. किस दिन और कहां पर टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा. तो आइए आज हम आपको आईपीएल 2026 के शेड्यूल के बारे में बताने वाले हैं.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की शुरुआत कब से होगी. किस दिन और कहां पर टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा. तो आइए आज हम आपको आईपीएल 2026 के शेड्यूल के बारे में बताने वाले हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
not only in Bangladesh IPL is also not shown in Pakistan

not only in Bangladesh IPL is also not shown in Pakistan Photograph: (X/IPL)

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है. भारत समेत दुनिया भर के तमाम क्रिकेट फैंस जानना चाहते हैं कि विश्व की बहुचर्चित और सबसे महंगी लीग कब से शुरू होने वाली है. इस लीग का सबसे पहला मैच कब और कहां पर खेला जाने वाला है. आईपीएल का फाइनल कहां होगा और इसका पहला मैच कौन से शहर में आयोजित किया जाएगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

Advertisment

आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च के अंत में होने का अनुमान था. ऐसे में अब कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिसके तहत अब से कुछ ही दिनों के अंदर इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई के द्वारा किया जा सकता है. 

कब से शुरू होगा आईपीएल 2026

मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो आईपीएल 2026 की शुरुआत संभवत: 28 मार्च से होने वाली है. इस बार टूर्नामेंट 28 मार्च से लेकर 31 मई तक चलने वाला है. इस सीजन का पहला मैच कर्नाटक के बेंगलुरु में खेला जाने वाला है, जिसमें संभवत: आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला उपविजेता किंग्स इलेवन पंजाब से हो सकता है. 

 आरसीबी बतौर डिफेंडिंग चैंपियन पहला मैच बेंगलुरु में खेलेगी. आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को हो सकता है. बीसीसीआई के ओर से आने वाले दिनों में इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन के शुरुआती चरण का शेड्यूल जारी किया जा सकता है, जिसमें कम से कम कुल 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया जा सकता है. 

आईपीएल 2026 में कितनी टीमें लेंगी हिस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें शामिल हैं. 

किस टीम का कौन होगा कप्तान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार

पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेल

चेन्नई सुपर किंग्स - रुतुराज गायकवाड़

राजस्थान रॉयल्स - रियान पराग

मुंबई इंडियंस - हार्दिक पांड्या

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल

लखनऊ सुपर जायंट्स - ऋषभ पंत

कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे

सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस

अब तक किन टीमों ने कितनी बार जीता IPL का खिताब

आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स पहली बार विजेता बना था. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 5-5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 3 बार खिताब पर कब्जा किया है. आइए हम आपको अब तक की सभी विजेता टीमों की सूची दिखाते हैं.

सालआईपीएल विजेताउप-विजेताफाइनल का वेन्यू
2008राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्समुंबई
2009डेक्कन चार्जर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरजोहान्सबर्ग
2010चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसमुंबई
2011चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरचेन्नई
2012कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई
2013मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता
2014कोलकाता नाइट राइडर्सकिंग्स XI पंजाबबैंगलोर
2015मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता
2016सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरबैंगलोर
2017मुंबई इंडियंसराइजिंग पुणे सुपरजायंट्सहैदराबाद
2018चेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबादमुंबई
2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सहैदराबाद
2020मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सदुबई
2021चेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्सदुबई
2022गुजरात टाइटंसराजस्थान रॉयल्सअहमदाबाद
2023चेन्नई सुपर किंग्सगुजरात टाइटंसअहमदाबाद
2024कोलकाता नाइट राइडर्ससनराइजर्स हैदराबादचेन्नई
2025रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुपंजाब किंग्सअहमदाबाद

ये भी पढ़ें :
T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगे गंभीर आरोप, होटल में महिला संग किया गलत व्यवहार, जानें पूरा मामला
ipl IPL 2026 Schedule IPL 2026
Advertisment