/newsnation/media/media_files/2026/03/05/jasprit-bumrah-and-arshdeep-singh-2026-03-05-16-33-18.jpg)
Jasprit Bumrah and Arshdeep Singh Photograph: (X/BCCI)
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला अब से कुछ देर में खेला जाने वाला है. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के 2 तेज गेंदबाजों के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करते ही ये दोनों तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देंगे. तो आइए जानते हैं कि ये 2 भारतीय तेज गेंदबाज कौन हैं और ये कौनसा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
ये 2 भारतीय पेसर रचेंगे इतिहास
दरअसल, ये भारतीय तेज गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह है. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच में बुमराह और अर्शदीप के पास टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप 10 में एंट्री करने का मौका होगा.
इस समय टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों के नाम 35-35 विकेट दर्ज हैं. ये दोनों टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बन हुए हैं. अब इस मैच में 2 विकेट लेते ही ये दोनों न्यूजीलैंड के टिम साउथी और पाकिस्तान के सईद अजमल और 4 विकेट लेते ही श्रीलंका के लथिस मलिंका को पीछे छोड़ देंगे.
किसके नाम दर्ज कितने विकेट
न्यूजीलैंड के पूर्व पेसर टिम साउथी के नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 25 मैचों में 36 विकेट दर्ज है. वहीं पाकिस्तान के सईद अजमल ने 23 मैचों में 36 विकेट चटकाए हैं. श्रीलंका के दिग्गज पेसर और यॉर्कर किंग लथिस मलिंगा ने 31 मैचों में 38 विकेट अपने नाम किए हैं. अब बुमराह और अर्शदीप सिंह इनको पीछे छोड़ना चाहेंगे.
#T20WorldCup Semi-Final 2 loading ⏳
— ICC (@ICC) March 5, 2026
Who claims the final spot to face New Zealand for the ultimate prize?
Tournament broadcast details 📲 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/eyjwa2q5RF
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज
| खिलाड़ी | देश | मैच | विकेट |
|---|---|---|---|
| शाकिब अल हसन | बांग्लादेश | 43 | 50 |
| एडम ज़म्पा | ऑस्ट्रेलिया | 25 | 44 |
| राशिद खान | अफगानिस्तान | 27 | 43 |
| आदिल राशिद | इंग्लैंड | 37 | 42 |
| वानिंदु हसरंगा | श्रीलंका | 20 | 40 |
| शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 34 | 39 |
| एनरिक नॉर्खिया | साउथ अफ्रीका | 21 | 38 |
| लसिथ मलिंगा | श्रीलंका | 31 | 38 |
| सईद अजमल | पाकिस्तान | 23 | 36 |
| टिम साउदी | न्यूजीलैंड | 25 | 36 |
जसप्रीत बुमराह
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज अपनी यॉर्कर के लिए मशहूर जसप्रीत बुमराह ने 2016 से लेकर 2026 तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 24 मैच खेले हैं. इस दौरान उसने 35 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/7 रहा है.
अर्शदीप सिंह
इंडियन क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह नई बॉल के साथ विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 से लेकर 2026 तक 20 मैचों में 35 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं. अर्शदीप का बेस्ट प्रदर्शन 4/9 रहा है.
टीम इंडिया के लिए दोनों का प्रदर्शन
भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने 93 टी20 मैचों की 90 पारियों में 116 विकेट हासिल किए हैं. वहीं अर्शदीप सिंह ने 82 टी20 मैचों की 81 पारियों में 126 विकेट अपने नाम दर्ज की हैं. अर्शदीप ने एक बार फाइव विकेट हॉल जबकि दो बार चार विकेट हॉल हासिल किया है.
अब से कुछ ही घंटों के बाद यानी शाम 7 बजे से इंग्लैंड और भारत के बीच मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मैच में इन दोनों भारतीय गेंदबाजों पर सभी क्रिकेट फैंस की नजरें रहने वाली हैं.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 की कब से होगी शुरुआत, जानिए कहां होगा पहला मैच और किस दिन खेला जाएगा फाइनल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us