IND vs ENG Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा है भारी, इतनी बार धूल चटा चुकी है टीम इंडिया

IND vs ENG Semi-finals: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs ENG Semi-finals: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs ENG Semi-finals

IND vs ENG Semi-finals Photograph: (AFP)

IND vs ENG Semi-finals: भारतीय टीम ने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया चौथी टीम बनी. संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. अब भारत का सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत होगा, तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कितनी बार भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ है. 

Advertisment

भारत और इंग्लैंड का टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और इंग्लैंड की कुल 5 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. इन 5 में से 3 बार टीम इंडिया ने जीत हासिल किया है. जबकि 2 बार इंग्लैंड की टीम ने बाजी मारी है. 

भारत बनाम इंग्लैंड, 2007

टी20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन 2007 में ग्रुप स्टेज में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 18 रनों से हराया था. इसी मैच में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किए थे. 

भारत बनाम इंग्लैंड, 2009

इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2009 में फिर से भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत हुई थी. उस मैच में टीम इंडिया को सिर्फ 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 153 रन बनाया था. जवाब में टीम इंडिया 5 विकेट पर 150 रन ही बना सकी थी.

भारत बनाम इंग्लैंड, 2012

इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2012 में भारत ने इंग्लैंड को ग्रुप स्टेज में 90 रनों से धूल चटाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया था. रोहित शर्मा ने 55 रन, गौतम गंभीर ने 45 रन और विराट कोहली ने 40 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 80 रनों पर सिमट गई.

भारत बनाम इंग्लैंड, 2022

इसके बाद 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ. इस मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 168 रन बनाए थे. जवाब में जोस बटलर (80*) और एलेक्स हेल्स (86*) के दम पर इंग्लैंड ने 16 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया. 

भारत बनाम इंग्लैंड, 2024

पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में फिर से भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत हुई. इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था. कप्तान रोहित शर्मा ने 57 रनों की पारी खेली थी. अब लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होंगी. देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बाजी कौन मारता है.

यह भी पढ़ें:  संजू सैमसन ने इंटरव्यू के बीच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को बोलने से रोका, कहा "रुलाएगा क्या पगले"

IND vs ENG Semi Finals ind-vs-eng
Advertisment