संजू सैमसन ने इंटरव्यू के बीच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को बोलने से रोका, कहा "रुलाएगा क्या पगले"

Sanju Samson: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली और टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया, जिसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी खूब तारीफ की.

Sanju Samson: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली और टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया, जिसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी खूब तारीफ की.

author-image
Roshni Singh
New Update
Sanju Samson Suryakumar Yadav

Sanju Samson Suryakumar Yadav Photograph: (BCCI)

Suryakumar Yadav on Sanju Samson: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाले मैच में जो 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, फैंस उसे लंबे वक्त याद रखेंगे. सुपर-8 के आखिरी मैच में जब टीम इंडिया 196 रनों की लक्ष्य का पीछा करते हुए धीरे-धीरे लड़खड़ा रही थी, तब संजू सैमसन ने एक छोर पर खड़े रहे हैं और टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाकर नाबाद लौटे, जिसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की खूब तारीफ की. 

Advertisment

सूर्यकुमार यादव ने की संजू सैमसन की तारीफ

BCCI ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव संजू सैमसन की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. संजू भी उनके बगल में खड़े होकर उन्हें सुन रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मैं हमेशा कहता हूं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है और सही वक्त पर होता है. इससे बेहतर मंच और समय किसी के लिए नहीं हो सकता था कि वो टीम के लिए वहीं करे जो टीम को चाहिए. लाइफ में हमने बहुत कुछ उतार-चढ़ाव देखा है. मैं आपको पूरे साल की स्टोरी में नहीं ले जाना चाहता"

"रुलाएगा क्या पगले"- संजू सैमसन ने सूर्या से कहा

भारतीय कप्तान सूर्या ने आगे कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के स्टेज पर ऐसा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता है. द्विपक्षीय सीरीज से ज्यादा दवाब वाले मैच में संजू सैमसन ने जिस तरह से एक छोर को संभालते हुए जीत को सुनिश्चित किया वो तारीफ के हकदार हैं. इस दौरान सूर्या के बगल में खड़े संजू चुप थे और उनकी तरफ देख रहे थे, फिर सूर्या कुछ और कहना चाह रहे थे, तभी संजू सैमसन ने मजाकिया अंदाज में कहा, "बस कर पगले रुलाएगा क्या", इसके बाद दोनों हंसने लगे. 

SURYAKUMAR YADAV sanju-samson
Advertisment