/newsnation/media/media_files/2026/03/03/ind-vs-eng-2026-03-03-15-57-41.jpg)
IND VS ENG Photograph: (Image Source: X/England Cricket)
IND VS ENG: टी-20 विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल मैच खेलने वाली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम इंडिया फाइनल तक पहुंचना चाहेगी. लेकिन, ये काम सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी के लिए आसान नहीं रहने वाला है. टीम के लगभग सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और बात करें उनके कप्तान हैरी ब्रूक की, तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की और पाकिस्तान के खिलाफ शतक भी लगाया था.
हैरी ब्रूक बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरा
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के लिए अब तक टी-20 विश्व कप 2026 काफी अच्छा रहा है. उनकी कप्तानी में टीम ने सेमीफाइनल में तो जगह बनाई ही है. साथ ही उनके बल्ले से जमकर रन आ रहे हैं और वह एक शतक भी लगा चुके हैं. इतना ही नहीं ब्रूक अपनी शानदार फील्डिंग से भी मैच पलटने की ताकत रखते हैं. ऐसे में टीम इंडिया को नंबर-3 पर आने वाले हैरी ब्रूक से सावधान रहना होगा और भारतीय गेंदबाजों को पूरी कोशिश करनी होगी की वह इस बल्लेबाज को सेट न होने दे. वरना, वह मैच को भारत से दूर ले जा सकते हैं.
टी-20 विश्व कप में धमाल मचा रहे हैं हैरी ब्रूक
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 32.57 के औसत और 161.70 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है.
World Cup semi-final 🏆
— England Cricket (@englandcricket) March 1, 2026
Against India in Mumbai 🏏
At the Wankhede 🏟
A MASSIVE match awaits... pic.twitter.com/VGFTHMInoH
हैरी ब्रूक के T20I रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए अब तक 62 T20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 154.10 की स्ट्राइक रेट और 30.85 के औसत से 1296 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए.
ये भी पढ़ें: ये हैं इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय, टॉप-5 में शामिल हैं मौजूदा टीम के 2 धाकड़ बल्लेबाज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us