Ind Vs Aus: दूसरे टेस्ट से पहले आई टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, पढ़िए यहां

एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चल रहा है लेकिन अभी से एक बुरी खबर दूसरे टेस्ट के लिए आ गई है.

एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चल रहा है लेकिन अभी से एक बुरी खबर दूसरे टेस्ट के लिए आ गई है.

author-image
Ankit Pramod
एडिट
New Update
Match

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया( Photo Credit : https://twitter.com/BCCI)

एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चल रहा है लेकिन अभी से एक बुरी खबर दूसरे टेस्ट के लिए आ गई है.  जैसा की सभी क्रिकेट फैंस जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे और पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए हैं. वहीं डेविड वॉर्नर के आने से टीम इंडिया को दिक्कत आ सकती है. वॉर्नर इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज हैं. पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी तब वॉर्नर नहीं थे लेकिन अब अगर दूसरे टेस्ट में वॉर्नर आते हैं तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो जाएगी. वहीं विराट कोहली एडीलेड टेस्ट के बाद स्वदेश लौट जाएंगे.

Advertisment

ये भी पढ़ें: राजीव शुक्ला का BCCI उपाध्यक्ष बनना तय, AGM में होगा ऐलान

ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ पहले डे नाइट टेस्ट में नहीं खेल पाने के कारण निराश जरुर होंगे लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेल पाएंगे. 34 साल के वॉर्नर को दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी जिसके बाद वह कैनबरा में तीसरे वनडे के अलावा, तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज और एडीलेड में चल रहे पहले टेस्ट से बाहर हो गए.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने लिया संन्यास, वीडियो वायरल

वार्नर ने ‘एसईएन रेडियो’ से कहा  मुझे उम्मीद है, मैं कभी इससे (बॉक्सिंग डे टेस्ट) बाहर नहीं होना चाहता. मैं चोट के कारण पहली बार किसी टेस्ट से बाहर रहा हूं इसलिए बेशक मैं इससे निराश हूं. उन्होंने कहा, यह इतनी बड़ी सीरीज है, टेस्ट मैच में नहीं खेल पाना निराशाजनक है लेकिन मुझे पता है कि आज जो खिलाड़ी मैदान पर उतरे हैं वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. 

यह भी पढ़ें : INDvAUS : विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक, एमएस धोनी का रिकार्ड तोड़ा 

वॉर्नर ने कहा उम्मीद करते हैं कि हम सीरीज की अच्छी शुरुआत करेंगे और बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले इस मैच को जीतने का प्रयास करेंगे और नए साल में लय के साथ जाएंगे. रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे वॉर्नर ने कहा कि उनकी योजना ट्रेनिंग के स्तर को कड़ा करने की है. उन्होंने कहा उम्मीद करता हूं कि मैं अधिक तेजी से दौड़ पाऊंगा. अभी 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ पा रहा हूं इसलिए मुझे अगले हफ्ते तक इसे 26 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंचाने की दिशा में काम करना है. ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कैलेंडर का सबसे बड़ा मुकाबला ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट’ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से खेला जाना है 

(इनपुट भाषा के साथ)

Source : Sports Desk

ind vs aus
Advertisment