/newsnation/media/media_files/2025/12/21/ind-u-19-vs-pak-u-19-asia-cup-2025-2025-12-21-17-37-09.jpg)
IND U-19 VS PAK U-19 Asia Cup 2025
IND U19 VS PAK U19 Asia Cup 2025 Highlights: पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तान के दिए 348 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 26.2 ओवर में 156 रनों पर सिमट गई. भारतीय बल्लेबाजों की बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला.
टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी
टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपेश देवेंद्रन ने बनाए. उन्होंने 16 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली. दीपेश देवेंद्रन गेंद से 3 विकेट भी चटकाए. वहीं वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद पर 26 रन बनाए. इसके अलावा टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी 20 के आंकड़े को पार नहीं कर पाया और पूरी भारतीय टीम 156 रनों पर सिमट गई.
पाकिस्तानी बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज समीर मिन्हास ने 113 गेंदों पर 172 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं गेंदबाजी मेंअली रजा ने शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 4 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान और हुजैफा अहसन ने 2-2 विकेट चटकाए. इस तरह टीम इंडिया को हराकर पाकिस्तान की टीम अंडर-19 एशिया कप 2025 चैंपियन बन गई है.
Pakistan Under-19 beat India Under-19 by 191 runs in final#INDvsPAKpic.twitter.com/dvJLrDWRIn
— Sheikh Ruvi (@SheikhRuvi2) December 21, 2025
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: रोहित शर्मा और विराट कोहली का साल 2025 में जमकर चला बल्ला, दोनों दिग्गजों ने जड़ दिए हैं इतने रन
- Dec 21, 2025 16:57 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: भारत को लगा 9वां झटका
हेनिल पटेल के रूप में भारत को 9वां झटका लगा. जब हेनिल पटेल 19 गेंद पर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हेनिल को हुजैफा एहसान ने आउट किया.
- Dec 21, 2025 16:23 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: कनिष्क चौहान हुए 9 रन बनाकर आउट
भारत को सातवां झटका कनिष्क चौहान के रूप में लगा है. कनिष्क 23 गेंद पर 9 रन बनाकर अली राजा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. इस दौरान उन्होंने एक चौका लगाया.
- Dec 21, 2025 15:59 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: भारत ने खोया अपना 6वां विकेट
पाकिस्तान के दिए 348 रनों के ल7्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 6वां झटका अभिज्ञान कुंडु के रूप में लगा है. कुंडु 19 गेंद पर 13 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे.
- Dec 21, 2025 15:44 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: विहान त्रिवेदी हुए 9 रन बनाकर आउट
पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक ही नहीं पा रहे हैं. अब भारत को पांचवां झटका विहान त्रिवेदी के रूप में लगा है, जो हज 9 रन बनाकर आउट हो गए.
- Dec 21, 2025 15:32 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: विहान मल्होत्रा हुए 7 रन पर आउट
पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे फाइनल मैच में भारत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. टीम इंडिया को चौथा झटका विहान मल्होत्रा के रूप में लगा है, जो 13 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
- Dec 21, 2025 15:14 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: वैभव सूर्यवंशी हुए 26 रन बनाकर आउट
पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मैच में भारतीय टीम को तीसरा झटका वैभव सूर्यवंसी के रूप में लगा है. सूर्यवंशी से बडी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 10 गेंद पर 26 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे.
- Dec 21, 2025 15:13 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: 16 रन बनाकर आउट हुए जॉर्ज
फाइनल मैच में भारत को दूसरा झटका एरोन जॉर्ज के रूप में लगा है. जॉर्ज 9 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 चौके भी लगाए.
- Dec 21, 2025 15:03 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: आयुष म्हात्रे हुए आउट
फाइनल मैच में भारत को पहला झटका आयुष म्हात्रे के रूप में लगा है. म्हात्रे 6 गेंद खेलकर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. भारत ने अपना पहला विकेट 32 के स्कोर पर गंवा दिया है.
- Dec 21, 2025 15:00 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: 25 के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी को मिला जीवनदान
ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी को पाकिस्तान ने जीवनदान दे दिया है. सेयम की गेंद पर विकेट का मौका बना था, 2 फील्डर गेंद की ओर भागे तो, लेकिन विकेट नहीं ले सके. 25 रन पर वैभव को मिला ये जीवनादान पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है.
- Dec 21, 2025 14:56 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: सिक्स के साथ हुई भारतीय पारी की शुरुआत
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की शुरुआत की है. 14 साल के वैभव ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की और पहले ही ओवर में 21 रन बने. इसमें वैभव ने 18 और आयुष ने 1 रन बनाया.
- Dec 21, 2025 14:48 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: भारतीय पारी की हुई शुरुआत
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत को 348 रनों का लक्ष्य मिला है. अब भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे क्रीज पर ओपनिंग के लिए आ गए हैं.
- Dec 21, 2025 14:20 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: भारत को मिला 348 रनों का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने 50 ओवर में 347/8 रन बोर्ड पर लगाए. अब भारत के सामने 348 रनों का लक्ष्य है.
- Dec 21, 2025 14:05 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: 25 रन के अंदर गिरे 5 विकेट
समीर मिन्हास को आउट करने के बाद भारतीय टीम ने कमाल की वापसी की है. 25 रन के अंदर टीम के 5 विकेट गिर चुके हैं. जहां, समीर 172 रन बनाकर आउट हुए थे. वहगीं, हुजैफा अहसान शून्य पर आउट हुए. मोहम्मद शयन 7, अब्दुल सुभान 2 और कप्तान फरहान यूसुफ 19 रन बनाकर आउट हुए.
- Dec 21, 2025 13:49 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: हौजेफा एहसान हुए शून्य पर आउट
समीर मिन्हास के आउट होने के बाद पाकिस्तान को पांचवां झटका हौजैफा एहसान के रूप में लगा. एहसान बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए. उन्हें कार्तिक चौहान ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.
- Dec 21, 2025 13:43 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: 172 रन बनाकर आउट हुए समीर मिन्हास
पाकिस्तान की ओर से ओपनिंग करने आए समीर मिन्हास को आखिरकार भारतीय गेंदबाजों ने चलता कर दिया है. समीर को दीपेश देवेंद्रन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. मन्हास 113 गेंदों पर 172 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 9 छक्के लगाए.
- Dec 21, 2025 13:33 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: अहमद हुसैन हुए 56 रन बनाकर आउट
अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत ने तीसरी सफलता हासिल कर ली है. पाकिस्तान के तीसरे विकेट के रूप में अहमद हुसैन आउट हुए. अहमद ने समीर के साथ मिलकर 137 रनों की पार्टनरशिप बनाई थी, जिसने पाकिस्तान को इस मैच में मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है. अहमद ने 72 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 2 चौके और 1 छक्का निकला. इस दौरान स्ट्राइक रेट 77.78 का रहा.
- Dec 21, 2025 12:38 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: समीर मिन्हास ने लगाया शतक
भारत के साथ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. समीर ने 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइकरेट 145.07 का रहा.
- Dec 21, 2025 12:26 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: शतक के करीब समीर
भारत के साथ खेले जा रहे फाइनल मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास शानदार बल्लेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इसी के साथ समीर अब शतक के काफी करीब पहुंच चुके हैं.
- Dec 21, 2025 12:21 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: भारत को मिली दूसरी सफलता
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: पाकिस्तान को दूसरा झटका उस्मान खान के रूप में लगा. पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर खिलान पटेल ने उस्मान खान को अपनी फिरकी में फंसाया. इस दौरान उस्मान खान 45 गेंद पर 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
- Dec 21, 2025 11:55 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: 16 ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर 123/1
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: आज (21 दिसंबर) भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. फिलहाल 16 ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान ने 1 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं.
- Dec 21, 2025 11:19 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: दूसरे विकेट की तलाश में है भारत
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच में अब भारतीय टीम दूसरे विकेट की तलाश में है. समीर मिन्हास और उस्मान खान के बीच पार्टनरशिप पनप रही है, जिसके चलते स्कोरकार्ड तेजी से आगे बढ़ रहा है.
- Dec 21, 2025 11:09 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार
भारत के साथ खेले जा रहे फाइनल मैच में पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है. उस्मान खान 14 और समीर मिन्हास 17 रन पर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं. टीम का स्कोर 53/1 है.
- Dec 21, 2025 10:52 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: भारत को मिली पहली सफलता
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत को पहली सफलता हमजा जहूर के रूप में मिली है. हमजा ने 14 गेंदों पर 18 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया. हेनिल पटेल की गेंद पर आयुष म्हात्रे ने कैच लेकर हमजा की पारी पर फुल स्टॉप लगाया.
- Dec 21, 2025 10:42 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: पाकिस्तान की पारी हुई शुरू
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. हमजा जहूर और समीर मिन्हास ओपनिंग करने के लिए मैदान पर आए हैं.
- Dec 21, 2025 10:22 IST
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय क्रिकेट टीमU19:आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह
पाकिस्तानU19 :समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम
- Dec 21, 2025 10:22 IST
टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, पाकिस्तान की युवा टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us