IND U19 VS ENG U19: फाइनल में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने चुनी बैटिंग, पहले बॉलिंग करेगा इंग्लैंड, ऐसी है प्लेइंग-11

IND U19 VS ENG U19: अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

IND U19 VS ENG U19: अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND U19 VS ENG U19 Toss Update

IND U19 VS ENG U19 Toss Update

IND U19 VS ENG U19 Toss Update: अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. हरारे में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में टॉस के लिए जब सिक्का उछला, तो भारत के पक्ष में गिरा. जहां, भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, इंग्लैंड की टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. आपको बता दें, फाइनल मैच में भारत की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है.

Advertisment

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान/विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन

भारत: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

6वें टाइटल पर होगी भारत की नजर

भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में 5 ट्रॉफी जीती हैं. मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद, पृथ्वी शॉ और यश ढुल की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी. अब आयुष म्हात्रे के पास मौका है कि वह अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाएं, ताकि टीम इंडिया 6वीं बार ट्रॉफी उठाए. आपको बता दें, टीम इंडिया 2016 से लगातार फाइनल तक पहुंच रही है. पिछले 10 सालों में ये छठवां मौका होगा, जब भारत फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगी.

ऐसी हैं दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत U19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह

इंग्लैंड U19 टीम: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक

ये भी पढ़ें: 2016 से 2026 तक... अंडर-19 विश्व कप में पिछले 10 सालों में इतने फाइनल खेल चुकी है टीम इंडिया, आंकड़े हैं बेहतरीन

U19 World Cup
Advertisment