/newsnation/media/media_files/2026/02/06/ind-u19-vs-eng-u19-live-streaming-2026-02-06-08-29-42.jpg)
IND U19 VS ENG U19 Live streaming
IND U19 VS ENG U19: अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे में खेला जाएगा. इस हाईवोल्टेज मैच को जीतकर टीम इंडिया 6वीं बार चैंपियन बनना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम दूसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में इस हाईवोल्टेज मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. तो आइए जान लेते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच 6 दिसंबर आज खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 12.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
कहां लाइव देख सकते हैं मैच?
भारत बनाम इंग्लैंड (IND U19 VS ENG U19) के बीच खेले जाने वाले अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. भारत में ICC पुरुष U19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा.
ONE. STEP. AWAY. 👊
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 6, 2026
The future stars are ready to etch their names in history as they look to seal India’s 6️⃣th title! 🏆#ICCMensU19WorldCup FINAL 👉 #INDvENG | FRI, 6th FEB, 12:50 PM#AyushMhatre#VaibhavSooryavanshipic.twitter.com/u1h7f9c2Ci
6वें टाइटल पर होगी भारत की नजर
भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में 5 ट्रॉफी जीती हैं. मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद, पृथ्वी शॉ और यश ढुल की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी. अब आयुष म्हात्रे के पास मौका है कि वह अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाएं, ताकि टीम इंडिया 6वीं बार ट्रॉफी उठाए. आपको बता दें, टीम इंडिया 2016 से लगातार फाइनल तक पहुंच रही है. पिछले 10 सालों में ये छठवां मौका होगा, जब भारत फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें: 2016 से 2026 तक... अंडर-19 विश्व कप में पिछले 10 सालों में इतने फाइनल खेल चुकी है टीम इंडिया, आंकड़े हैं बेहतरीन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us