/newsnation/media/media_files/2026/02/04/ind-u19-vs-afg-u19-2026-02-04-21-17-10.jpeg)
IND U19 vs AFG U19
IND U19 vs AFG U19 Highlights: भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया अब अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 4 विकेट पर 310 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 41. ओवरों में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
अफगानिस्तान के दोनों बल्लेबाजों का शतक नहीं आया टीम के काम
अफगानिस्तान के लिए दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया, लेकिन उनकी पारी टीम की काम नहीं आई. फैसल शिनोजादा ने 83 गेंदों पर 110 रनों की शतकीय पारी खेली. उन्होंने इस दौरान कुल 15 चौके लगाए. जबकि उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. वहीं भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट झटके.
टीम इंडिया के लिए आरोन जॉर्ज ने लगाया शतक
भारत के लिए आरोन जॉर्ज ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 104 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली. इस दौरान आरोन जॉर्ज के बल्ले से 15 चौका और 2 छक्का निकला. जबकि वैभन सूर्यवंशी ने 33 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौका और 4 चौका शामिल रहा. कप्तान आयुष म्हात्रे 59 गेंद पर 62 रन बनाए. वहीं विहान मल्होत्रा 47 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए.
भारत और इंग्लैंड के बीच होगी अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अब भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी. इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. भारत और इंग्लैंड का फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा.
A record-extending 6⃣th title in sight 🙌
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026
India U19 will play against England U19 in the ICC Men's Under-19 Cricket World Cup 2026 final 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/rM2IsqevMZ#U19WorldCuppic.twitter.com/hA1NyCIVPO
यह भी पढ़ें: MS Dhoni ने आलोचकों की बोलती की बंद, रोहित और विराट के सवाल पर दिया करारा जवाब
- Feb 04, 2026 20:00 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: आरोन जॉर्ज ने लगाया शतक
टीम इंडिया के ओपनर आरोन जॉर्ज ने शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया है. वो कमाल की पारी खेल रहे हैं. वहीं टीम इंडिया को अब जीत के लिए सिर्फ 25 रनों की जरूरत है. इतना रन बनाते ही भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.
- Feb 04, 2026 19:45 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: जीत के करीब भारत
35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 68 रन हो गया है. आरोन जॉर्ज 93 गेंद पर 97 रन बनाकर नाबाद हैं. जबकि विहान 26 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम इंडिया को अब जीत के लिए 90 गेंद पर 43 रनों की जरूरत है.
- Feb 04, 2026 19:06 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: आयुष म्हात्रे हुए आउट
टीम इंडिया को 204 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे अर्धशतक लगाकर आउट हुए. उन्होंने 59 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 4 छक्का निकला.
- Feb 04, 2026 18:49 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: आयुष म्हात्रे ने लगाया अर्धशतक
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने 23वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया. म्हात्रे ने 43 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर हाफ सेंचुरी लगाई. इस समय भारत का स्कोर 22.1 ओवर में 185/1 है. आयुष 51 और आरोन जॉर्ज 59 रनों पर क्रीज पर मौजूद हैं.
- Feb 04, 2026 18:42 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: आरोन जॉर्ज ने पूरी की हाफ सेंचुरी
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत की ओर से आरोन जॉर्ज ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है. जॉर्ज ने 52 बॉल में 8 चौके और 1 छक्के के साथ अपने 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 21वें ओवर में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की है. इस समय भारत का स्कोर 171/1 है.
- Feb 04, 2026 18:36 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत ने 150 रन किए पूरे
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत ने अफगानिस्तान से जीत के लिए मिले 311 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओर में 150 रन पूरे कर लिए हैं. भारत ने इस वक्त तक सिर्फ एक ही विकेट गंवाया है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (68) के रूप में एक विकेट गंवा दिया है.
- Feb 04, 2026 18:16 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत ने 15 ओवर में बनाए 128 रन
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत ने 311 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 1 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं. इस समय टीम के लिए आरोन जॉर्ड 36 और कप्तान आयुष म्हात्रे 22 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. इन दोनों से पहले वैभव सूर्यवंशी 68 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं.
- Feb 04, 2026 17:51 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत को लगा पहला झटका, वैभव लौटे पवेलियन
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है. वैभव सूर्यवंशी को नूरिस्तानी उमरजई ने 10वें ओवर की तीसरी बॉल पर उस्मान सादात के हाथों कैच आउट कराया. वैभव ने 33 बॉल में 9 चौके और 4 चौकों के साथ 68 रनों की पारी खेली. इस समय भारत 10 ओवर में 91/1 हैं.
- Feb 04, 2026 17:38 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: वैभव सूर्यवंशी ने लगाई तूफानी सेंचुरी
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोक दिया है. इस समय भारत का स्कोर 7.3 ओवर में 73/0 है.
- Feb 04, 2026 17:27 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत ने पांच ओवर में बनाए 36 रन
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान से जीत के लिए मिले 311 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में 36 रन बिना कोई विकेट खोए बना लिए हैं. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी 23 और आरोन जॉर्ज 12 रन बाकर खेल रहे हैं.
- Feb 04, 2026 17:13 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत की बल्लेबाजी हुई शुरू
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत को वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट पाने के लिए अफगानिस्तान ने 311 का लक्ष्य दिया है. ऐसे में भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए वैभव सूर्यवंशी और आरॉन जॉर्ज आए हैं. अफगानिस्तान के लिए बॉलिंग की शुरुआत अब्दुल अजीज कर रहे हैं. भारत ने पहले ओवर में 6 रन बनाए हैं.
- Feb 04, 2026 16:44 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान ने बनाए 310 रन
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत के सामने जीत के लिए 311 रनों का लक्ष्य रखा है. इस मैच में टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए. टीम के लिए फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने शतक लगाए. फैसल शिनोजादा ने 93 बॉल में 15 चौकों के साथ 110 रनों की पारी खेली तो वहीं, उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 बॉल में 12 चौके और 2 छक्कों के साथ 101 रनों की पारी खेली. भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए. अब भारत को वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पाने के लिए 311 रन बनाने होंगे.
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026
India U19 have been set a target of 311 for a spot in the Final 🎯
Over to the batters 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/rM2IsqevMZ#U19WorldCuppic.twitter.com/gLXqU7fVbN - Feb 04, 2026 16:38 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: उजैरुल्लाह नियाजई ने लगाया शतक
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान के उजैरुल्लाह नियाजई ने शतक लगाया दिया है. उन्होंने 85 बॉल में 100 रन बनाए. उन्होंने इस पारी के दौरान 12 चौके और 2 छक्के लगाए. अफगानिस्तान 49.5 ओवर में 308/4 बना चुका है.
Uzairullah Niazai scripts up a magnificent #U19WorldCup semi-final century 🔥
— ICC (@ICC) February 4, 2026
Watch more action LIVE, broadcast details 👉 https://t.co/jKX6xmmOJQpic.twitter.com/5WrnzjcWwe - Feb 04, 2026 16:31 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान ने गंवाया चौथा विकेट
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान को अजीजुल्लाह मिआखिल के रूप में चौथा झटका लगा है. कनिष्क चौहान की गेंद पर उनका खेल खिलन पटेल ने लिया. उन्होंने 9 बॉल में 1 चौके के साथ 12 रन बनाए. अफगानिस्तान 49 ओवर में 299 रन बना चुकी है.
- Feb 04, 2026 16:17 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान को लगा तीसरा झटका
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: फैसल शिनोजादा के रूप में अफगानिस्तान को तीसरा झटका लगा है. दीपेश देवेंद्रन उन्हें 110 रनों के निजी स्कोर पर बोरल्ड कर पवेलियन भेज दिया. इस समय अफगानिस्तान 46 ओवर में 3 विकेट पर 266 रन बना चुकी है.
- Feb 04, 2026 16:15 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: जैरुल्लाह नियाजई ने लगाया अर्धशतक
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान के लिए उजैरुल्लाह नियाजई ने अर्धशतक जड़ दिया है. उजैरुल्लाह नियाजई ने 63 बॉल पर 4 चौके और 1 छक्के के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया.
- Feb 04, 2026 16:13 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: फैसल शिनोजादा ने लगाया सेंचुरी
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान के लिए फैसल शिनोजादा ने शतक लगाया है. उन्होंने 46 बॉल में 14 चौकों के साथ 100 रन पूरे कर शतक लगाया.
Faisal Khan steps up on the big stage as he brings up a superb century in the #U19WorldCup semi-final 🤩
— ICC (@ICC) February 4, 2026
Watch more action LIVE, broadcast details 👉 https://t.co/jKX6xmmOJQpic.twitter.com/Vl7uqiejPo - Feb 04, 2026 15:25 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान ने 35 ओवर के बाद बनाए 170 रन
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान ने भारत के सामने अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 170 रन बना लिए हैं. टीम के लिए उजैरुल्लाह नियाज़ई ने 22 और फैसल शिनोजादा ने 71 रन बना लिए हैं.
- Feb 04, 2026 14:57 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: फैसल शिनोजादा ने पूरा किया अर्धशतक
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान के लिए 29वें ओवर की पहली गेंद पर फैसल शिनोजादा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 2 रन लेकर फिफ्टी पूरी कर ली. उन्होंने 49 बॉल में 7 चौकों की मदद से 50 रन पूरे किए. इस समय वो 8 चौकों की मदद से 57 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अफगानिस्तान ने इस समय 29.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं.
- Feb 04, 2026 14:41 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान को उस्मान सादात के रूप में दूसरा झटका लगा है. टीम इंडिया को कनिष्क चौहान ने दूसरी सफलता दिलाई है. उन्होंने उस्मान सादात को दीपेश देवेंद्रन के हाथों कैच आउट कराया. उस्मान सादात ने 70 बॉल में 3 चौकों के साथ 39 रनों की पारी खेली. इस समय अफगानिस्तान का स्कोर 25 ओवर के बाद 2 विकेट पर 119 रन है.
- Feb 04, 2026 14:29 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान ने 100 रन किए पूरे
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं. भारत के सामने अंडर-19 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने 21 ओवर में 1 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं.
- Feb 04, 2026 14:07 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारतीय टीम को मिली पहली सफलता
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत को खालिद अहमदजई के रूप में पहली सफलता मिली है. खालिद को दीपेश देवेंद्रन ने अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच आउट कराया. खालिद ने 39 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ कुल 31 रनों की पारी खेली. इस समय अफगानिस्तान की टीम 15 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना चुकी है.
Partnership broken 👌
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026
Deepesh D. with the opening breakthrough for India U19 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/rM2IsqevMZ#U19WorldCuppic.twitter.com/HNY25uej6e - Feb 04, 2026 13:50 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान ने 11 ओवर में बनाए 49 रन
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान ने भारत के सामने अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 49 रन बना लिए हैं. टीम के लिए उस्मान सादात 18 और खालिद अहमदजई 30 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- Feb 04, 2026 13:24 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान ने 5 ओवर में बनाए 23 रन
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान के लिए उस्मान सादात 11 और खालिद अहमदजई 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम ने 5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं.
- Feb 04, 2026 13:06 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी हुई शुरू
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान के लिए उस्मान सादात और खालिद अहमदजई पारी की शुरुआत करने के लिए आए हैं. भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने गेंदबाजी की शुरुआत की है. 1 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 6/0 है.
- Feb 04, 2026 12:46 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
🚨 Toss and Playing XI 🚨
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026
India U19 have been put into field by Afghanistan U19 in the semi-final of the #U19WorldCup 🙌
Updates ▶️ https://t.co/rM2IsqevMZpic.twitter.com/f8p8d5ks1iअफ़गानिस्तान: उस्मान सादात, खालिद अहमदज़ई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेट कीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मिआखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह ज़दरान.
- Feb 04, 2026 12:36 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे अफनिस्तान के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में टॉस हार गए हैं. वहीं अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत बिना किसी बदलवा के इस बड़े मुकाबले में उतरा है.
It's 𝙨𝙚𝙢𝙞-𝙛𝙞𝙣𝙖𝙡 2 ⏰
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 4, 2026
Afghanistan U-19 won the toss & elects to bat first against #TeamIndia!#ICCMensU19WC | Semi-Final 2 | #INDvAFG 👉 LIVE NOW ➡️ https://t.co/BH7PyKi0Hqpic.twitter.com/LstLJ95934 - Feb 04, 2026 12:16 IST
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: देखें भारत और अफगानिस्तान का पूरा स्क्वाड
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final LIVE UPDATES: यहां देंखें दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड
भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उद्धव मोहन, किशन कुमार सिंह.
Who comes out on top between India and Afghanistan at the #U19WorldCup? 🤔
— ICC (@ICC) February 4, 2026
Find out how to watch the second semi-final 👉 https://t.co/jKX6xmmOJQpic.twitter.com/OliryXRXAXअफगानिस्तान: उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह ज़दरान, अकील खान, नजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us