/newsnation/media/media_files/2026/02/04/ind-u19-vs-afg-u19-2026-02-04-16-32-40.jpg)
IND U19 vs AFG U19 Photograph: (X/BCCI)
IND U19 vs AFG U19 Semi-Final: भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच अफगानिस्तान ने टॉस जीता और भारत को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद भारत के सामने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए 311 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के साथ जगह बनानी है तो उसे ये मैच जीतना होगा.
अफगानिस्तान से भारत मिला 311 का लक्ष्य
इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए हैं. टीम के लिए फैसल शोहजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने शतकीय पारियां खेलीं. इस मैच में भारतीय गेंदबाज काफी बेरंग नजर आए और विकेट लेने के लिए तरसते रहे.
Faisal Khan steps up on the big stage as he brings up a superb century in the #U19WorldCup semi-final 🤩
— ICC (@ICC) February 4, 2026
Watch more action LIVE, broadcast details 👉 https://t.co/jKX6xmmOJQpic.twitter.com/Vl7uqiejPo
शिनोजादा और नियाजई ने लगाए शानदार शतक
इस मैच में अफगानिस्तान के लिए फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने शतक लगाए. फैसल शिनोजादा ने 93 बॉल में 15 चौकों के साथ 110 रनों की पारी खेली तो वहीं, उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 बॉल में 12 चौके और 2 छक्कों के साथ 101 रनों की पारी खेली.
Uzairullah Niazai scripts up a magnificent #U19WorldCup semi-final century 🔥
— ICC (@ICC) February 4, 2026
Watch more action LIVE, broadcast details 👉 https://t.co/jKX6xmmOJQpic.twitter.com/5WrnzjcWwe
भारत के लिए कनिष्क और दीपेश ने चटकाए विकेट
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अफगानिस्तान के लिए खालिद अहमदजई ने 39 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ कुल 31 रनों की पारी खेली. तो वहीं उस्मान सादात ने 70 बॉल में 3 चौकों के साथ 39 रनों की पारी खेली. अजीजुल्लाह मिआखिल ने टीम के लिए 12 और अब्दुल अजीज ने 7 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने 2-2 विकेट चटकाए.
𝐓𝐚𝐫𝐠𝐞𝐭 𝐥𝐨𝐜𝐤𝐞𝐝. 𝐂𝐡𝐚𝐬𝐞 𝐥𝐨𝐚𝐝𝐢𝐧𝐠… ⏳
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 4, 2026
Will Ayush Mhatre & Co. chase a competitive total to book their place in the #ICCMensU19WC FINAL? 👀#ICCMensU19WC | Semi-Final 2 | #INDvAFG 👉 LIVE NOW ➡️ https://t.co/BH7PyKi0Hqpic.twitter.com/TYaVZXbVNK
अब अगर भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनानी है तो वैभव सूर्यवंशी और और आयुष म्हात्रे के बल्ले से बड़ी पारी चाहिए. इसके साथ ही अभिज्ञान कुंडू और वेदंता त्रिवेदी के बल्ले से भी रनों की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें :IND U19 VS AFG U19: आज कितने बजे शुरू होगा सेमीफाइनल मैच? FINAL में पहुंचने पर होगी टीम इंडिया की नजर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us