टीम इंडिया के T20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में हो सकता है बदलाव, जानिए कौन लेगा इस चोटिल खिलाड़ी की जगह?

T20 World Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में बदलाव हो सकता है. टीम इंडिया का एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है, अगर वो बाहर होता है तो कौन उसकी जगह लेगा आइए जानते हैं.

T20 World Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में बदलाव हो सकता है. टीम इंडिया का एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है, अगर वो बाहर होता है तो कौन उसकी जगह लेगा आइए जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (X/BCCI)

T20 World Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम 7 फरवरी से अपने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने वाली है. उससे पहले भारत के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में बदलाव हो सकता है. दरअसल, टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को चोट लगी है. अगर वो खिलाड़ी चोट के चलते 15 सदस्यीय दल से बाहर होता है तो उसकी जगह पर किस को टीम में लिया जाएगा. आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं. 

Advertisment

वॉर्म अप मैच में चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

आपको बता दें कि, भारत बीते बुधवार यानी 4 फरवरी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वॉर्म अप मैच खेला गया. इस मैच में बॉलिंग करते समय हर्षित राणा चोटिल हो गए. हर्षित ने 1 ओवर डाला, इसके बाद उनके घुटने में परेशानी हुई. वो दो बार अपने रनअप में रुके इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी चोट गंभीर बताई जा रही है. ऐसे में अगर हर्षित टीम से बाहर हुए तो उनकी जगह पर टीम में किसे लिया जा सकता है. आइए इस बारे में जानते हैं. 

कौन होगा हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट

अब अगर हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो जाते हैं, तो उनकी जगह पर टीम में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है. ये तीनों गेंदबाज भारत के प्रमुख गेंदबाज है. इन्होंने टीम के लिए अहम मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है. इनका हालिया प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है. 

कैसा है इन तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

मोहम्दम शमी ने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में क्रमश: 18 और 12 विकेट हासिल किए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 टी20 मैचों भारत के लिए 8 विकेट हासिल की हैं. मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए 16 टी20 इंटरनेशनल में 14 विकेट हासिल किए हैं. 

ये भी पढ़ें :टीम इंडिया का खिलाड़ी पहुंचा अस्पताल, बड़े मैच से पहले हुई तबीयत खराब, जानिए पूरा मामला

Team India Squad Harshit Rana T20 world Cup 2026
Advertisment