SL vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद राशिद खान से छिनी गई कप्तानी, अफगानिस्तान ने इन्हें बनाया नया कैप्टन

SL vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद राशिद खान पर गाज गिरी है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राशिद खान को कप्तानी से हटा दिया है और नया कप्तान भी नियुक्त कर दिया है.

SL vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद राशिद खान पर गाज गिरी है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राशिद खान को कप्तानी से हटा दिया है और नया कप्तान भी नियुक्त कर दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Rashid Khan

Rashid Khan Photograph: (AFP)

Rashid Khan: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन राशिद खान की कप्तानी वाली अफगान टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन वहीं कर पाई और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. अब राशिद खान पर गाज गिरी है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राशिद खान की कप्तानी से हटा दिया है. ACB ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपना नया कप्तान भी नियुक्त कर दिया है. 

Advertisment

राशिद खान की जगह अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान को बनाया टी20 का कप्तान

श्रीलंका के खिलाफ होने वाले 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. ऐलान के वक्त चीफ सेलेक्टर अहमद शाह ने कहा कि टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन किया है और टीम ने उनकी नेतृत्व में बेहतर खेल दिखाया है. राशिद खान की कप्तानी में ही हम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए थे. अब हमने टी20 में सोच-समझकर बदलाव करना का फैसला किया है. राशिद खान की जगह इब्राहिम जादरान को कप्तानी सौंपी गई है. इब्राहिम जादरान इससे पहले टीम के उपकप्तान थे. 

इब्राहिम जादरान का टी20 इंटरनेशनल करियर

इब्राहिम जादरान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट अब तक शानदार रहा है. वो टीम के अहम हिस्सा हैं और बड़े-बड़े मौके पर शानदार प्रदर्शन किया है. इब्राहिम जादरान ने अब तक कुल 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 33.30 के औसत से कुल 1865 रन बनाए हैं. इस दौरान इब्राहिम जादरान ने कुल 16 अर्धशतक लगाए हैं. 

UAE में श्रीलंका की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान

श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है. बता दें कि पहली बार है कि अफगानिस्तान श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है. अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका के टी20 सीरीज के तीनों मैच शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. वहीं वनडे सीरीज के तीनों मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस वक्त यूएस-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है. जिसकी वजह से UAE में भी हालत कुछ अच्छे नहीं है. इसे लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वो इस स्थिति पर नजरें रखा हुआ है और स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत कर रहा है कि सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है कि नहीं. इसे लेकर अगले कुछ दिनों में स्थिति को देखते हुए फैसला लिया जाएगा. 

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड:

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, अब्दुल्ला अहमदजई.

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, बिलाल समी, नांग्याल खरोटी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक.

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज शेड्यूल

पहला टी20 मैच - 13 मार्च, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
दूसरा टी20 मैच - 15 मार्च, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
तीसरा टी20 मैच - 17 मार्च, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल

पहला वनडे मैच - 20 मार्च, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दूसरा वनडे मैच - 22 मार्च, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
तीसरा वनडे मैच - 25 मार्च, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG Semi-final: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या कर सकते हैं बड़ा कारनामा, बस बनाने होंगे इतने रन

Ibrahim Zadran rashid khan
Advertisment