SA vs AFG: T20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद दिखा डबल सुपर ओवर, इससे पहले इतनी बार खेला जा चुका है Super Over

Super Over in T20 World Cup History: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर देखने को मिला, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में कई बार सुपर ओवर हो चुके हैं.

Super Over in T20 World Cup History: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर देखने को मिला, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में कई बार सुपर ओवर हो चुके हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
T20 World Cup Super Over

T20 World Cup Super Over Photograph: (X/ ProteasMenCSA, ACBofficials)

Super Over in T20 World Cup History: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार 11 जनवरी, 2026 को डबल सुपर ओवर देखने को मिला. साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गया मैच डबल सुपर ओवर तक गया और साउथ अफ्रीका ने 4 रन से जीत हासिल किया. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में कई बार सुपर ओवर हो चुका है, चलिए जानते हैं कि कब-कब हुआ है.

Advertisment

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच हुआ डबल सुपर ओवर

साउथ अफ्रीका ने इस मैच में 6 विकेट पर 187 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 187 रनों पर सिमट गई और मैच सुपर ओवर में पहुंचा. पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए, तो ऑस्ट्रेलिया भी 17 रन ही बना सकी. फिर यह मैच डबल सुपर ओवर में गया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 23 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान 19 रन ही बना सकी. बता दें कि यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर है. 

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड 2012 सुपर ओवर

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला सुपर साल 2012 में खेला गया था. इस सीजन 2 सुपर ओवर हुए थे. तब पहले सुपर ओवर में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने थी. पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए सुपर ओवर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 1 विकेट पर 13 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 1 विकेट पर 7 रन ही बना सकी थी और श्रीलंका ने सुपर ओवर में जीत हासिल की. 

वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड 2012 सुपर ओवर

टी20 वर्ल्ड कप 2012 में ही दूसरा सुपर ओवर देखने को मिला था. इस बार भी पल्लेकेले स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम ने सुपर ओवर खेला. वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच हुए इस सुपर ओवर में वेस्टइंडीज ने 18 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 17 रन बना सकी. इस तरह दोनों सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा.

नामीबिया बनाम ओमान 2024 सुपर ओवर

इसके बाद 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 2 सुपर ओवर देखने को मिला. पिछली बार 2024 में पहला सुपर ओवर नामीबिया और ओमान के बीच बारबाडोस में खेला गया. सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 21 रन बनाए. जवाब में ओमान की टीम 10 रन ही बना सकी. इस तरह नामीबिया ने जीत हासिल किया.

पाकिस्तान बनाम यूएसए 2024 सुपर ओवर

इसके बाद पाकिस्तान और यूएसए के बीच सुपर ओवर हुआ था. USA ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. सुपर ओवर में यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान 1 विकेट पर 13 रन ही बना सकी थी. इस तरह USA ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, कप्तान हुआ बाहर, स्टीव स्मिथ की हुई स्क्वाड में एंट्री

SA vs AFG Super Over
Advertisment