/newsnation/media/media_files/2026/01/18/harshit-rana-2026-01-18-19-45-02.jpg)
Harshit Rana Photograph: (X/BCCI)
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत को शनिवार को यूएसए के खिलाफ अपने शुरुआती मैच से ठीक पहले अपनी टीम में बदलाव करना पड़ा हैं. आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमिटी ने भारत की टीम में हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को शामिल करने की मंजूरी दे दी है.
हर्षित राणा की जगह सिराज स्क्वाड में शामिल
तेज गेंदबाज सिराज, जिन्होंने नेशनल टीम के लिए 45 टेस्ट, 50 वनडे और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. सिराज को राणा के दाहिने घुटने में चोट लगने के कारण बाहर होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था. यह चोट 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप गेम के दौरान लगी थी.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Harshit Rana ruled out of ICC Men's T20 World Cup 2026, Mohd. Siraj named as replacement.
Details 🔽 | #TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCuphttps://t.co/Ml6TxXELgP
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत का स्क्वाड
इंडिया की अपडेटेड टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
हर्षित राणा को कब, कहां और कैसे लगी चोट
आपको बता दें कि हर्षित राणा को 4 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी. इस चोट की कीमत उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर होकर उठानी पड़ी है.
इस मैच में बॉलिंग करते समय हर्षित राणा चोटिल हो गए. हर्षित ने 1 ओवर डाला, इसके बाद उनके घुटने में परेशानी हुई. वो दो बार अपने रनअप में रुके इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ गया. उनकी चोट गंभीर थी और अब वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान लेगा यू-टर्न? क्या होगा IND vs PAK का मैच, दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us