EX वाइफ नताशा से तलाक के कितने वक्त बाद रिलेशनशिप में आए हार्दिक और मिहिका शर्मा?

Hardik Pandya Mahieka Sharma Love Story: हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा की लव स्टोरी कब शुरू हुई? दोनों की पहली मुलाकात कब और कहां हुई?

Hardik Pandya Mahieka Sharma Love Story: हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा की लव स्टोरी कब शुरू हुई? दोनों की पहली मुलाकात कब और कहां हुई?

author-image
Sonam Gupta
New Update
Hardik Pandya Mahieka Sharma Love Story

हार्दिक पांड्या मिहिका शर्मा Photograph: (Image Source: AFP)

Hardik Pandya Mahieka Sharma Love Story: टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती. इसके बाद स्टेडियम में हर कोई जश्न मना रहा था, जहां हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा के साथ नजर आए. दोनों ने मिलकर जीत का खूब जश्न मनाया और हर किसी की जुबान पर इन्हीं की चर्चा है. मगर, क्या आपको मालूम है कि हार्दिक और मिहिका की लव स्टोरी कब शुरू हुई, दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई...

Advertisment

हार्दिक और मिहिका की लव स्टोरी

नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या मिहिका शर्मा के साथ नजर आते हैं. मिहिका शर्मा के साथ हार्दिक हॉलीडेज पर जाते हैं और तो और उनके नाम का टैटू भी बनवाया है. हार्दिक और मिहिका मौजूदा समय में सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में से एक है और दोनों हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं.

इनकी लव स्टोरी के बारे में आधिकारिक तौर पर तो कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ये दोनों अक्टूबर 2025 में पहली बार एक-साथ नजर आए थे. उसके बाद से तो ये कपल अक्सर साथ दिखता है. हाल ही में हार्दिक ने मिहिका का जन्मदिन पूरे धूम-धाम से मनाया था, जिसकी फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं.

हार्दिक ने मिहिका को लेकर क्या कहा?

हार्दिक पांड्या मिहिका के लिए अपने प्यार को जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अब टी-20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद भी हार्दिक ने मिहिका की तारीफ की. उन्होंने कहा, जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई हैं, तब से मैं सिर्फ जीत ही रहा हूं. उसके आने के बाद से चीजें आसान हो गई हैं. वो मुझे बहुत सपोर्ट करती है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है. मैच के बाद हार्दिक ने माहिका को किस भी किया.

हार्दिक पांड्या ने बताया फ्यूचर प्लान

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान हार्दिक पांड्या ने बताया की अभी वह 10  साल तक और क्रिकेट खेलने वाले हैं और वह इन 10 सालों में 10 आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. 

हार्दिक ने कहा, "यह सुनने में अच्छा लगता है कि अब मैं सीनियर खिलाड़ी हूं. लेकिन मेरे अंदर अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है. मैंने अभी अपने करियर का आधा हिस्सा ही खेला है, आधा अभी बाकी है. मैं कुल मिलाकर 10 और ट्रॉफी जीतना चाहता हूं, जिसमें आईसीसी और आईपीएल दोनों शामिल हैं. लेकिन मेरे लिए आईसीसी ट्रॉफी सबसे ज्यादा अहम हैं."

जुलाई 2024 में हुआ था हार्दिक और नताशा का तलाक

टी-20 विश्व कप 2024 में मिली खिताबी जीत के कुछ ही दिन बाद भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने तलाक की जानकारी फैंस के साथ खुद साझा की थी. दोनों ने ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि दोनों ने म्यूचुअल डिवोर्स लिया है और वह उनके बेटे अगस्त्य की परवरिश साथ ही करेंगे. इसके बाद अगस्त्य को कभी उनकी मां नताशा के साथ, तो कभी हार्दिक के साथ देखा जाता है.

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह से लेकर अक्षर पटेल तक की वाइफ ने कैसे मनाया जश्न, देखें तस्वीरें और वीडियो

hardik pandya
Advertisment