/newsnation/media/media_files/2026/02/03/gg-vs-dc-wpl-2026-eliminator-2026-02-03-21-12-06.jpg)
GG vs DC WPL 2026 Eliminator Photograph: (X/WPL)
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मैच खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 7 विकेट पर 168 रन बनाए हैं. गुजरात जायंट्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनि ने शानदार अर्धशतक लगाया. जबकि जॉर्जिया वेयरहम ने 35 रनों का योगदान दिया.
गुजरात जायंट्स की शुरुआत रही थी खराब
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 9 रन के स्कोर पर सोफी डिवाइन के रूप में गुजरात जायंट्स ने पहला विकेट गंवाया. सोफी डिवाइन सिर्फ 6 रन बनाकर चलती बनीं. उन्हें चिनेले हेनरी ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद 59 रन के स्कोर पर गुजरात ने 4 विकेट गंवा दिए थे.
एक ही ओवर में लगातार 2 गेंदों पर नंदनी शर्मा ने गुजरात को 2 बड़े झटके दिए. अनुष्का शर्मा 13 गेंद पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौंटी. अगले ही गेंद पर नंदनी शर्मा को चलता किया. एशले गार्डनर खाता भी नहीं खोल पाईं.
बेथ मूनि ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद बेथ मूनी और जॉर्जिया वेयरहम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन फिर जॉर्जिया वेयरहम 25 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गईं. वहीं बेथ मूनी आखिरी तक टिकी रहीं और नाबाद लौंटी. बेथ मूनी ने 51 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेलीं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका निकला. इसके अलावा गुजरात जायंट्स को कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया.
Aussie duo leading the resurgence! 💪
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 3, 2026
Will Beth Mooney and Georgia Wareham make it a big partnership? 🤔#GG 91/4 after 13 overs.
Updates ▶️ https://t.co/seGdvpFWwh#TATAWPL | #ClaimTheCrown | #GGvDC | #Eliminator | @Giant_Cricketpic.twitter.com/EWcYmtCvE0
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
गुजरात जायंट्स की प्लेइंग 11: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
यह भी पढ़ें: ये हैं T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us