WPL 2026: सोफी डिवाइन ने आखिरी ओवर में छीनी दिल्ली कैपिटल्स से जीत, रोमांचक मैच में गुजरात ने 3 रन से हराया

GG vs DC WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मैच बेहद ही रोमांचक रहा. गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हराया. सोफी डिवाइन ने आखिरी में गुजरात को जीत दिलाई.

GG vs DC WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मैच बेहद ही रोमांचक रहा. गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हराया. सोफी डिवाइन ने आखिरी में गुजरात को जीत दिलाई.

author-image
Roshni Singh
New Update
GG vs DC WPL 2026

GG vs DC WPL 2026 Photograph: (X/WPL)

GG vs DC WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 3 रन से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 174 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली की टीम 8 ओवर में 171 रन ही बना सकीं. पहले दिल्ली के लिए निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने मैच का रुख पलटा, लेकिन फिर पारी की आखिरी ओवर में सोफी डिवाइन ने दिल्ली से जीत छीन ली. सोफी डिवाइन ने 4 विकेट लिए.

Advertisment

85 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम हुई आउट

गुजरात जायंट्स के दिए 175 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही थी. 85 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. शैफाली वर्मा (14), लिजेल ली (11), जेमिमा रोड्रिग्स (16), मारिजैन कप्प (0), लॉरा वोल्वार्ड्ट  (24) रन बनाकर पवेलियन लौट गई. फिर 100 रन के स्कोर पर चिनेले हेनरी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स ने छठां विकेट गंवाया. चिनेले हेनरी 9 रन बनाकर चलती बनीं. 

निकी प्रसाद और स्नेह राणा की पारी ने जगाई थी जीत की उम्मीद

इसके बाद निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने आखिरी में कमाल की बल्लेबाजी की और दिल्ली की जीत की उम्मीद जगा दी. 17वें ओवर में दोनों खिलाड़ियों ने 23 रन जड़ दिए. इसके बाद 19वें ओवर में दोनों ने 20 रन बटोरे, जिसके बाद लगा कि दिल्ली की टीम आसानी से यह मैच अपने नाम कर लेगी, लेकिन पारी के आखिरी ओवर में सोफी डिवाइन ने दिल्ली से जीत छीन ली. 

सोफी डिवाइन ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

सोफी डिवाइन ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर स्नेह राणा को आउट किया. इसके बाद आखिरी गेंद पर निकी प्रसाद को आउट कर दिल्ली को 171 रनों पर रोक दिया. निकी प्रसाद ने 24 गेंद पर 47 रन बनाए. जबकि स्नेह राणा ने 15 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली. 

ऐसी रही गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 9 विकेट पर 174 रन बनाए. टीम के लिए बेथ मूनि ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेलीं, जिसमें 7 चौका शामिल रहा. जबकि अनुष्का शर्मा 25 गेंद में 39 रन बनाईं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौका निकला. इसके अलावा तनुजा कंवर ने 11 गेंद पर 21 रन और जॉर्जिया वेयरहैम ने 11 रनों का योगदान दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट चटकाए. जबकि चिनेले हेनरी ने 2 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:  जो बटलर ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, जेम्स एंडरसन के बाद इंग्लैंड के लिए ऐसा करना वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

delhi-capitals Sophie Devine WPL 2026
Advertisment