टीम इंडिया को 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाना वाला दिग्गज बना श्रीलंका क्रिकेट का हेड कोच, सनथ जयसूर्या ने छोड़ा पद

Gary Kirsten: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत को 2011 वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले दिग्गज गैरी कर्स्टन को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है. वो सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे.

Gary Kirsten: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत को 2011 वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले दिग्गज गैरी कर्स्टन को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है. वो सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे.

author-image
Roshni Singh
New Update
Gary Kirsten

Gary Kirsten

Gary Kirsten: T20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन खराब रहा. श्रीलंका की टीम सुपर-8 से ही बाहर हो गई थी, जिसके बाद सनथ जयसूर्या ने हेड कोच का पद से इस्तीफा दे दिया था. अब श्रीलंका ने अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज गैरी कर्स्टन को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है. बता दें कि गैरी कर्स्टन की कोचिंग में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब जीता था. 

Advertisment

श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच बने गैरी कर्स्टन

गैरी कर्स्टन 15 अप्रैल से श्रीलंका के हेड कोच की पद को संभालेंगे. उन्हें 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट के साथ हेड कोच नियुक्त किया गया है.उनका कार्यकाल 14 अप्रैल 2028 का समाप्त हो जाएगा. बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 में गैरी कर्स्टन नामीबिया टीम के कंसल्टेंट थे. हेड कोच बनने के बाद गैरी कर्स्टन का ध्यान पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर होगी. श्रीलंका की टीम चाहेगी कि उनकी कोचिंग में वो आगामी वर्ल्ड कप में अच्छा करे. गैरी कर्स्टन इससे पहले कई टीमों के कोच की भूमिका निभा चुके हैं. वो भारत और पाकिस्तान टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं. अब उनकी कोचिंग में श्रीलंका टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर हो गई थी श्रीलंका की टीम

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहा था. श्रीलंका की टीम अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और सुपर-8 से ही बाहर हो गई, जिसके बाद सनथ जयसूर्या ने हेड कोच की पद से इस्तीफा दे दिया था. 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस रिलीज में गैरी कर्स्टन को लेकर लिखी ये बात

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज कर इसकी जानकारी ही. श्रीलंका क्रिकेट ने प्रेस रिलीज में लिखा, गैरी कर्स्टन की मुख्य जिम्मेदारियों में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए श्रीलंका नेशनल टीम की तैयारी और अभियान में मार्गदर्शन करना शामिल होगा. कर्स्टन साल 1993 से लेकर 2004 तक अपने करियर के दौरान दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक थे. गैरी कर्स्टन की क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल में 14000 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 21 शतक और वनडे में 13 शतक लगाए हैं.

गैरी कर्स्टन की कोचिंग में भारत ने जीता था 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज गैरी कर्स्टन का कोचिंग का काफी अनुभव है. कर्स्टन की कोचिंग में ही टीम इंडिया ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद अगले 2 साल 2011 से 2013 तक उन्होंने अपनी नेशनल टीम साउथ अफ्रीका की कोचिंग की जिम्मादारी निभाई थी.

पाकिस्तान के हेड कोच रह चुके हैं गैरी कर्स्टन

इतना ही नहीं गैरी कर्स्टन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं. हालांकि पाकिस्तान में कर्स्टन का कार्यकाल काफी विवादों से घिरा रहा. उनकी कोचिंग में पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. अब देखने वाली बात होगी कि उनकी कोचिंग में श्रीलंका टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है. अब अगला वर्ल्ड कप 2027 में है. 

यह भी पढ़ें:  ये प्लेयर रहा T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का साइलेंट मैच विनर! टीम इंडिया के लिए साबित हुआ 'ट्रंप कॉर्ड'

T20 world Cup 2026 gary kirsten
Advertisment