SA vs NZ Semi-Final: फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में शतक जड़ रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Finn Allen Century: फिन एलन के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

Finn Allen Century: फिन एलन के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Finn Allen Century in T20 World Cup Semi-Final

Finn Allen Century in T20 World Cup Semi-Final Photograph: (AFP)

Finn Allen Century in T20 World Cup Semi-Final: न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. न्यूजीलैंड के इस एकतरफा जीत के हीरो टीम के ओपनर फिन एलन रहे, जिन्होंने शतक लगाया. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शतक जड़ फिन एलन ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

Advertisment

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 12.5 ओवरों में सिर्फ एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर टिम साईफर्ट और फिन एलन ने 10 ओवरों में ही मैच का रुख न्यूजीलैंड की ओर कर दिया था और टीम को एकतरफा जीत दिलाई.

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने फिन एलन

फिन एलन ने इस सेमीफाइनल मैच में सिर्फ 33 गेंदों पर अपना शतक पूरा किए. इसी के साथ फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था. गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2016 में 47 गेंदों पर शतक लगाया था. तीसरे नंबर पर भी क्रिस गेल हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के पहले चरण यानी 2007 में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक पूरा किया था.

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक भी लिस्ट में शामिल

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक भी इस लिस्ट में शामिल हैं और चौथे नंबर पर हैं. ब्रूक ने इसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था. जबकि न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम पांचवे नंबर पर हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था. 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी

फिन एलन - 33 गेंद, साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, 2026

क्रिस गेल- 47 गेंद,  वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, 2016

क्रिस गेल - 50 गेंद, वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, 2007

हैरी ब्रूक - 50 गेंद, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, 2026

ब्रेंडन मैकुलम - 51 गेंद, न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, 2012

टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने फिन एलन

फिन एलन अब टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. इससे पहले टी20 वर्ल्ड इतिहास के नॉकआउट मैचों में कोई खिलाड़ी शतक लगाने में कामयाब नहीं हो सका था. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम दर्ज था, जिन्होंने नाबाद 96 रन बनाए थे. वहीं विराट कोहली अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी. इंग्लैंड के एलेक्स हिल्स चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने नाबाद 86 रनों की पारी खेली थी. जबकि पांचवे नंबर पर अब मार्लन सैमुएल्स हैं, जिन्होंने नाबाद 85 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले मुंबई में कहां पहुंचे अभिषेक शर्मा-ईशान किशन और अक्षर पटेल, वीडियो आया सामने

Finn Allen SA Vs NZ
Advertisment