/newsnation/media/media_files/2026/02/11/eng-vs-wi-2026-02-11-18-03-57.jpg)
ENG vs WI Photograph: (X/ICC)
ENG vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. दोनों टीमें ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है.
टॉस जीतकर पहले बैटिंग के फैसले पर क्या बोले हैरी ब्रूक?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसला पर हैरी ब्रूक ने कहा कि हमने आंकड़े देखे हैं और हम एक बाउल मैच खेलना चाहते हैं. बात हमारी प्रतिक्रियां पर टिके रहने की है. बता दें कि ओवरटन एक एक्सट्रा बल्लेबाजी के तौर पर खेलेंगे.
शे होप ने प्लेइंग 11 में बदलाव की पुष्टि की
वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन हमे बल्लेबाजी से शुरुआत करनी होगी. इंग्लैंड के खिलाफ इतनी बार खेलना सौभाग्य और अभिशाप दोनों हैं. हमे बेस्ट प्रदर्शन करना होगा, फोर्डे प्लेइंग 11 से बारह हुए हैं. उनकी जगह रोस्टन चेज को शामिल किया गया है. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक हिटर बल्लेबाज मौजूद हैं. ऐसे में दोनों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, अकील होसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
Bowling first against @windiescricket in Mumbai! 🙏
— England Cricket (@englandcricket) February 11, 2026
Watch live on @SkyCricket and follow here 👇
अपना पहला मैच जीत कर आ रही हैं दोनों टीमें
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मुकाबला खेल रही हैं. दोनों टीमें ने पहले मैच में जीत हासिल किया था. वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया था. जबकि इंग्लैंड की टीम नेपाल से हारते हारते बची थी और सिर्फ 4 रन से जीत दर्ज किया था. अब दोनों टीमें की नजर दूसरी जीत पर होगी.
यह भी पढ़ें: IND vs NAM: अभिषेक शर्मा हॉस्पिटल से हुए डिसचार्ज, नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को मिली खुशखबरी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us