/newsnation/media/media_files/2025/02/03/X5Tf0BwY3yvZny8wsgly.jpg)
abhishek sharma Photograph: (x/bcci)
IND vs NAM: भारत के लिए इंडिया और नामीबिया के बीच होने वाले मैच से पहले खुशखबरी आई है. अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अब क्या वो नीमीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है. दरअसल, भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी (गुरुवार) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला खेला जाने वाला है. उससे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया था. अब वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं.
अभिषेक को मिली अस्पताल से छुट्टी
आपको बता दें कि, मंगलवार से अभिषेक शर्मा हॉस्पिटल में भर्ती थे. उनको पेट में संक्रमण होने के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी तबीयत इतनी गंभीर थी कि नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना पर भी सवाल बना हुआ था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक की सेहत में गिरावट आई है.
अभिषेक शर्मा को पेट में हुआ था इंफेक्शन
अभिषेक टीम के ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे. टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने पहले बताया था कि अभिषेक को ‘स्टमक अपसेट’ की समस्या है, लेकिन बाद में पता चला कि यह सामान्य पेट का दर्द नहीं, बल्कि इंफेक्शन है. इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
🚨 GOOD NEWS FOR TEAM INDIA 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 11, 2026
- Abhishek Sharma has been discharged from the Hospital. [Pratyush Raj] pic.twitter.com/voVRjyZPZc
शाम को खेला जाएगा भारत-नामीबिया का मैच
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच में अगर अभिषेक शर्मा नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह पर संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते है.
भारत और नामीबिया का स्क्वाड
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो, टीआर: अलेक्जेंडर वोल्शेंक.
ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us