/newsnation/media/media_files/2026/02/28/will-jacks-2026-02-28-09-18-58.jpg)
Will Jacks Photograph: (AFP)
ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 49वां मुकाबला खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाने पर तलवार लटक गई है. न्यूजीलैंड की इस हार का फायदा अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका पर बड़े अंतर से जीत दर्ज कर उठा सकती है.
विल जैक्स ने नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में ऑलराउंडर विल जैक्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. जैक्स ने इस मुकाबले में पहले गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इसके बाद जब टीम को दूसरी पारी में जीत के लिए रनों की जरूरत थी, तब जैक्स ने बल्ले से 18 बॉल में 4 चौके और 1 छ्क्के के साथ 32 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी.
A memorable win scripted against all odds by England 😲🏴
— ICC (@ICC) February 27, 2026
Watch how the action unfolded in Colombo 👉 https://t.co/6X2XQpFRitpic.twitter.com/RJlmCL0tzC
इस शानदार प्रदर्शन के दम पर विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके साथ ही वो टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया है.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन 4 बार ऐसा कर चुके हैं. इस सिकॉर्ड को अपने नाम कर विल जैक्स ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर राज को पीछे छोड़ दिया है. रजा ने 2022 वर्ल्ड कप में 3 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया था.
Another day, ANOTHER match-winning performance from Jacksy at this World Cup! 🙌@T20WorldCup | Will Jacks pic.twitter.com/8xjhEvDJXU
— England Cricket (@englandcricket) February 27, 2026
एक टी20 वर्ल्ड एडिशन में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
- 4 - शेन वॉटसन 2012 में
- 4 - विल जैक्स 2026* में
- 3 - सिकंदर रज़ा 2022 में
ये भी पढ़ें :PAK vs SL: पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे बनाएगा जगह, जानिए क्या है पूरा सिनेरियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us