/newsnation/media/media_files/2026/02/27/eng-vs-nz-2026-02-27-22-42-41.jpg)
eng vs nz
ENG VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 के 49वें मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. इस मैच को जीतकर कीवी टीम के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका था, लेकिन न्यूजीलैंड ऐसा नहीं कर सकी. इस मैच में न्यूजीलैंड ने 160 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था, वहीं इंग्लैंड की टीम ने 3 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है. हालांकि, अभी भी कीवी टीम के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है.
इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मैच
A nail-biter sees England hold their nerve to edge past New Zealand in their final #T20WorldCup Super 8 fixture 🔥
— ICC (@ICC) February 27, 2026
📝: https://t.co/SPOfO9xhObpic.twitter.com/Khi40f6hbx
न्यूजीलैंड के दिए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट से मैच को जीत लिया. इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी, क्योंकि दोनों ओपनर फिल सॉल्ट 2 और जोस बटलर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.
इंग्लैंड की ओर से भले ही किसी भी खिलाड़ी ने फिफ्टी भी नहीं लगाई, लेकिन संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर टीम वे सफलतापूर्वक लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी टॉम बंटन ने खेली, जिसमें उन्होंने 33(24) रन बनाए. कप्तान हैरी ब्रूक ने 25ृ4 गेंद पर 26 रन बनाए. जैकब बैथेल ने 21 और सैम करन ने 24 रन बनाए.
A hero with bat and ball for England against New Zealand, Will Jacks wins the @aramco POTM🏅
— ICC (@ICC) February 27, 2026
📝: https://t.co/SPOfO9xhObpic.twitter.com/n2xGwRi7hm
न्यूजीलैंड ने बनाए थे 159/7 रन
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे. कीवी टीम की ओर से एक भी अर्धशतक नहीं देखने को मिला. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी ग्लेन फिलिप ने खेली, जिसमें उन्होंने 39(28) रन बनाए. इसके अलावा ओपनिंग बैट्समैन टिम सैफर्ट ने 25 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली.
न्यूजीलैंड ने गंवाया सेमीफाइनल में पहुंचाने का मौका
टी-20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड को हराकर न्यूजीलैंड के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका था. लेकिन, कीवी टीम ने उस मौके को गंवा दिया. मगर, न्यूजीलैंड के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है. अभी न्यूजीलैंड के पास 3 प्वॉइंट हैं. अब अगर पाकिस्तान की टीम अगले मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा देती है, तो न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. मगर, यदि पाकिस्तान की टीम श्रीलंका से हार जाती है, तो कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: ईडेन-गार्डन्स में वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड हैं ऐसे, जिसे देखकर बढ़ेगी टीम इंडिया की टेंशन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us