/newsnation/media/media_files/2026/02/27/eng-vs-nz-inning-update-2026-02-27-20-32-43.jpg)
ENG VS NZ inning update
ENG vs NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का 49वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बोर्ड पर लगाए हैं. न्यूजीलैंड की शुरुआत तो अच्छी थी, लेकिन फिर बीच में विकेट गंवाने के कारण रन गति धीमी पड़ गई.
न्यूजीलैंड ने बनाए 159/7 रन
Time to bowl in Colombo!
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 27, 2026
Glenn Phillips (39) & Tim Seifert (35) led with the bat.
Watch live in NZ on @skysportnz. Live scoring | https://t.co/hZ5jfwbb2e#NZvENG#T20WorldCup 📷 = ICC/Getty pic.twitter.com/ijUc4Pbktd
इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. मगर, उनकी टीम इस फैसले को पूरी तरह से सही साबित नहीं कर सकी और 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 159 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं.
कीवी टीम के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की पार्टनरशिप बनाई. मगर, टिम शेफर्ड 35(25) के आउट होने के बाद से कीवी टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. न्यूजीलैंड के लिए एक भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सका और हाईएस्ट स्कोर ग्लेन फिलिप्स ने बनाए, जो 39(28) रन बनाकर आउट हुए. वहीं, फिन ऐलन ने 29(19) रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया.
Unchanged to take on England.
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 27, 2026
Mitchell Santner has won the toss and elected to bat 👊
Watch LIVE in NZ on @skysportnz. Live scoring at https://t.co/OgO4K6dqfm#NZvENG#T20WorldCuppic.twitter.com/kEYqmRnSUg
इंग्लैंड ने की अच्छी गेंदबाजी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के सामने अपने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. जहां, आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट गंवाए. वहीं, लियाम डॉसन ने 1 विकेट अपने खाते में दर्ज किया.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 की डेट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कितनी तारीख से शुरू हो रहा है 19वां सीजन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us