/newsnation/media/media_files/2026/02/08/eng-vs-nep-2026-02-08-16-39-03.jpg)
ENG vs NEP Photograph: (X/ICC)
ENG vs NEP: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 5वां मैच इंग्लैंड और नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और उनके कप्तान हैरी ब्रुक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जैकब बेथेल और हैरी ब्रुक ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेल इस फैसले को सही साबित किया. इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए हैं. अब नेपाल को जीत के लिए इस मैच में 158 रन बनाने होंगे.
नेपाल को शुरुआत में ही मिली पहली सफलता
इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए फिल साल्ट और जोस बटलर आए. इन दोनों ने पहली विकेट के लिए सिर्फ 5 रन जोड़े. टीम को पहला झटका साल्ट के रूप में लगा. शेर मल्ला ने उन्हें संदीप लामिछाने के हाथों 1 रन के निजी स्कोर पर आउट कराया. इसके बाद जोस बटलर 26 रन बनाकर नंदन यादव का शिकार बने.
First ball. First wicket. What a start! 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 8, 2026
Malla strikes on debut as Salt miscues one! Nepal make an instant impact on the big stage. 💪
ICC Men's #T20WorldCup | #ENGvNEP | LIVE NOW 👉 https://t.co/dABzR5eM25pic.twitter.com/Amno1zFeqb
जैकब और हैरी ने खेलीं अर्धशतकीय पारी
इसके बाद टीम के लिए जैकब बेथेल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाया. बेथेल ने 35 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 55 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं कप्तान हैरी ब्रुक ने 32 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 53 रनों की पारी खेली.
Jacob Bethell races to an impactful fifty in Mumbai 👏
— ICC (@ICC) February 8, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the tournament. pic.twitter.com/1mcPJBkpVM
विल जैक्स ने अंतिम ओवर्स में मचाया धमाल
इन दोनों के अलावा अंतिम ओवर्स में विल जैक्स ने टीम के लिए 18 बॉल में 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 39 रनों की नाबाद पारी खेली. नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किए. शेर मल्ला और संदीप लामिछाने को 1-1 विकेट मिला.
Down the pitch, straight up… and everyone’s waiting! 👀
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 8, 2026
Long-on waits, the cameraman waits and of course, the ball lands safely over the rope for SIX! 🔥
ICC Men’s #T20WorldCup | #ENGvNEP | LIVE NOW 👉 https://t.co/dABzR5eM25pic.twitter.com/JwsZQVqWdi
इंग्लैंड और नेपाल की प्लेइंग-11
नेपाल - कुशाल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला.
इंग्लैंड - फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.
ये भी पढ़ें :IND vs PAK: होगा भारत-पाकिस्तान का मैच? 15 फरवरी को कोलंबो में फैंस को दिख सकता है भरपूर एक्शन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us