IND vs PAK: होगा भारत-पाकिस्तान का मैच? 15 फरवरी को कोलंबो में फैंस को दिख सकता है भरपूर एक्शन

IND vs PAK: पीसीबी ने आईसीसी के साथ बातचीत की है, जिसके बाद अपडेट आ रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच हो सकता है. आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

IND vs PAK: पीसीबी ने आईसीसी के साथ बातचीत की है, जिसके बाद अपडेट आ रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच हो सकता है. आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
India vs Pakistan

India vs Pakistan Photograph: (ICC/BCCI)

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच 15 फरवरी को होगा या नहीं होगा. ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. पाकिस्तान और भारत के साथ-साथ हर देश का क्रिकेट प्रेमी इस सवाल का जवाब जानने के लिए काफी उत्सुक बना हुआ है. अब भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. इस अपडेट के बारे में जानकर सभी क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे खुशी से खिल जाएंगे. आइए इस बारे में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं. 

Advertisment

भारत-पाकिस्तान मैच बॉयकॉट में आया नया मोड़

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच खेला जाने वाला है. ग्रुप ए से टूर्नामेंट के इस 27वें मैच पर खतरें के बादल तब छा गए, जब पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ इस मैच का बॉयकॉट कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान के पीएम शेहबाज शरीफ ने भी बयान दिया था कि, वो भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा और पाक बांग्लादेश के साथ है. 

इसके बाद से ही तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में तरह तरह के दावे किए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और बीसीसीआई के बीच बातचीत जारी है. तो वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट ने भी पाकिस्तान को मेल कर ये मैच खेलने का निवेदन किया है, क्योंकि ये मैच नहीं होने पर श्रीलंका को भारी नुकसान होगा.

इसमें मैच टिकट, होटल बुकिंग और स्टेडियम से संबंधित कई तरह के नुकसान उसे उठाने पड़े सकते हैं. इस पर मोहसिन नकवी ने कहा था कि उन्होंने श्रीलंका की इस अपील को खारिज नहीं किया है. वो देश से बाहर है, जब वो अपने देश पहुंचेगे तो इस बारे में सरकार से बात करेंगे. 

भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मैच

अब मीडिया रिपोट्स के अनुसार, पीसीबी और आईसीसी के बीच सार्थक बातचीत हो रही है. ऐसे में पाकिस्तान और भारत के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला जा सकता है. आईसीसी के दो प्रतिनिधि उस्मान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी रविवार सुबह पाकिस्तान पहुंच गए हैं. अगर ये चर्चा सार्थक रही तो ये क्रिकेट की जीत होगी और राजनीति हार जाएगी. इस मैच के होने से दोनों देशों के फैंस भी काफी खुश होंगे.  

आमिर मीर ने पोस्ट कर बोली बड़ी बात

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता आमिर मीर ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'मैं भारत के स्पोर्ट्स पत्रकार द्वारा किए दावे को रिजेक्ट करता हूं, जिसमें बताया गया था कि PCB ने ICC से बातचीत की. भारतीय मीडिया के कुछ लोग काल्पनिक बातें फैलाने में व्यस्त हैं. थोड़ा इंतजार और समय साफ दिखा देगा कि किसने सामने से बात की और किसने नहीं'.

अब इस पूरे मामले में क्या होगा. इस पूरे घटनाक्रम में कौन सही है कौन नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. भारत और पाकिस्तान में मैच होगा या नहीं होगा, ये जल्द साफ हो जाएगा.

ये भी पढ़ें :NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, सीफर्ट और फिलिप्स ने खेली शानदार पारी

T20 world Cup 2026 IND vs PAK India vs Pakistan
Advertisment