MI vs DC: जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाया शानदार अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

MI vs DC WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 रनों से हरा दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स नाबाद 51 रनों की पारी खेली.

MI vs DC WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 रनों से हरा दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स नाबाद 51 रनों की पारी खेली.

author-image
Roshni Singh
New Update
DC vs MI WPL 2026

DC vs MI WPL 2026 Photograph: (X/WPL)

MI vs DC WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 154 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 3 विकेट गंवाकर 6 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स 51 रन बनाकर नाबाद लौंटी. वहीं लिजेल ली ने 46 रनों का योगदान दिया.

Advertisment

शैफाली वर्मा और लिजेल ली ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई शानदार शुरुआत

मुंबई इंडियंस के दिए 155 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही. दिल्ली के दोनों ओपनर शैफाली वर्मा और लिजेल ली के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर शैफाली वर्मा 24 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेलकर आउट हो गईं. उन्हें वैष्णवी शर्मा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.  

जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाया अर्धशतक

वहीं लिजेल ली एक अच्छी पारी खेलकर आउट हुईं. वो 28 गेंद पर 46 रन बनाईं. उन्हें अमनजोत कौर ने पवेलियन भेजा. इसके बाद 118 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को लॉरा वोल्वार्ड्ट के रूप में तीसरा झटका लगा. लॉरा वोल्वार्ड्ट 19 गेंद पर 17 रन बनाकर चलती बनीं. वहीं कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स आखिरी तक टिकी रहीं और टीम को जिताकर लौंटी. जेमिमा 37 गेंद पर 51 रन बनाईं. जबकि मारिज़ैन कप्प 6 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं.  

ऐसी रही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 154 रन बनाए. एमआई के लिए नेट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 65 रनों की पारी खेलीं. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर 33 गेंद पर 41 रन बनाईं. हेलेल मैथ्यूज और निकोला केरी ने 12-12 रनों का योगदान दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी ने 3 विकेट लिए. 

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ: अपने खराब फॉर्म को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार यादव? न्यूजीलैंड T20 सीरीज से पहले कर दिया बड़ा ऐलान

MI vs DC WPL 2026
Advertisment