/newsnation/media/media_files/2025/12/25/deepti-sharma-2025-12-25-23-16-22.jpg)
Deepti Sharma
IND vs SL: भारत महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. शुरुआती 2 मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब सीरीज का तीसरा टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 26 दिसंबर को खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं इस मैच में भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका है.
दीप्ति शर्मा T20I में बन सकती हैं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय
दीप्ति शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच नहीं खेल पाई थीं, लेकिन उन्हें तीसरे टी20 मैच में मौका मिलता है, तो वो गेंदबाजी में बड़ा कीर्तिमान बना देंगी. दीप्ति शर्मा अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 148 विकेट हासिल कर चुकी हैं. ऐसे में दीप्ति शर्मा अब सिर्फ 2 विकेट लेते ही भारतीय महिला और पुरुष दोनों में टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगे. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय महिला टीम हो या फिर पुरुष टीम किसी ने अब तक 150 विकेट का आंकड़ा नहीं छूआ है.
महिला टी20 इंटरनेशनल में ओवरऑल विकेट सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई की मेगन शुट्ट के नाम है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में कुल 151 विकेट अपने नाम किए हैं. अब दीप्ति शर्मा के पास मेगन शुट्ट को भी पीछे छोड़ने का मौका है. दीप्ति शर्मा श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 4 विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली पहले महिला क्रिकेटर बन जाएंगी. दीप्ति शर्मा ने अब तक कुल 130 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 18.99 की औसत से कुल 148 विकेट चटका चुकी हैं. उन्होंने 6.11 की शानदार स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की है.
महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज
मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 151 विकेट
दीप्ति शर्मा (भारत) - 148 विकेट
हेनरिएट इशिम्वे (रवांडा) - 144 विकेट
निदा दार (पाकिस्तान) - 144 विकेट
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - 142 विकेट
यह भी पढ़ें: Christmas 2025: विराट कोहली और संजू सैमसन से लेकर युवराज सिंह तक, भारतीय क्रिकेटरों ने इस तरह क्रिसमस किया सेलीब्रेट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us