क्रिकेट बैट के नियमों में हुआ बदलाव, जानिए क्या हैं MCC के नए रूल

Cricket Bat Rule Change : क्रिकेट बैट से संबंधित नियमों में बदलाव किया गया है. MCC ने क्रिकेट के कई कानूनों में बदलाव का ऐलान कर दिया है. इसके तहत बल्ले का नियम भी बदल गया है.

Cricket Bat Rule Change : क्रिकेट बैट से संबंधित नियमों में बदलाव किया गया है. MCC ने क्रिकेट के कई कानूनों में बदलाव का ऐलान कर दिया है. इसके तहत बल्ले का नियम भी बदल गया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Cricket Bat Rule Change

Cricket Bat Photograph: (ANI)

Cricket Bat Rule Change : क्रिकेट का खेल सबसे पुराना गेम है. इस खेल में बहुत सारे उपकरण इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनमें बॉल, क्रिकेट बैट, पैड, ग्लव्स, हेटमेट आदि प्रकार की चीजें शामिल हैं. क्रिकेट के खेल की इन सभी चीजों में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं. अब एक और बड़ा बदलाव क्रिकेट के सबसे अहम और मुख्य उपकरण के साथ किया गया है. जी हां, अब क्रिकेट के बल्ले के निमय बदल दिए गए हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

Advertisment

क्रिकेट बैट के नियमों में हुए बदलाव

दरअसल, क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले क्रिकेट बैट के कानूनों में बदलाव होने वाला है. विश्व क्रिकेट के कानून बनाने वाली संस्था, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने इसका ऐलान किया है. बल्ले से जुड़े एक अहम नियम के सामने आने के बाद बल्लेबाजों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी जा सकेगी.

मंगलवार को MCC ने किया बड़ा ऐलान

आज यानी मंगलवार 3 फरवरी को एमसीसी के द्वारा कई नियमों बदलावों का ऐलान किया गया है. इस नियमों के मुताबकि अब तक क्रिकेट में जिन बल्लों को अवैध माना जाता था और उनके इस्तेमाल पर रोक थी, अब उनका इस्तेमाल भी किया जा सकेगा.

इस बैट के इस्तेमाल को मिली हरी झंडी

अब क्रिकेट के सभी स्तरों पर ‘टाइप D’ बैट यानि लैमिनेटेड बैट का इस्तेमाल किया जाएगा. ये बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएंगा. ऐसे में बल्ले में हुआ ये बदलावा बल्लेबाजों को काफी मदद करने वाला है. 

इन नियमों में सबसे ज्यादा बल्लों को लेकर किए गए बदलाव ने खास ध्यान खींचा हैं.  इंग्लिश विलो बैट की बढ़ती कीमत की वजह से छोटे स्तर के खिलाड़ियों तक इसकी पहुंच नहीं हो पाती है. इसके मद्देनजर  MCC ने ‘टाइप D’ बल्लों के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है, जो अभी तक सिर्फ जूनियर क्रिकेट (अंडर-13) में इस्तेमाल जा सकेंगे.

MCC ने कुल मिलाकर नियमों में 73 बड़े बदलाव किए हैं. सबसे बड़े बदलावों में सिर्फ जूनियर क्रिकेट के बजाय ओपन एज क्रिकेट में लैमिनेटेड बैट को लीगल बनाना शामिल है, ताकि दुनिया भर में बैट की बढ़ती कीमतों को कम किया जा सके. 

बैट्स के साथ-साथ, बॉल में भी बदलाव किए गए हैं, क्योंकि क्लब ने क्रिकेट बॉल बनाने वालों के साथ मिलकर क्रिकेट के अलग-अलग रूपों में बॉल के लिए नई लिमिट और नाम तय किए हैं. यह वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स में मौजूदा और पूर्व महिला क्रिकेटरों द्वारा पहली बार पेश की गई एक पहल से हुआ है.

MCC लॉ मैनेजर, फ्रेजर स्टीवर्ट ने कहा कि, 'यह जरूरी है कि हम क्लब के खेल के प्रति ग्लोबल कमिटमेंट के हिस्से के तौर पर इन बदलावों की घोषणा अभी करें, ताकि दुनिया भर के अधिकारियों को अक्टूबर में लागू होने वाले नए लॉ के तहत सीखने का मौका मिले'.

ये भी पढ़ें : IND vs PAK: 'पाकिस्तान को भारत की जरूरत है', विवाद के बीच पूर्व पाक क्रिकेटर का इंडिया को समर्थन, जानिए क्या कहा?

Cricket Bat Cricket Bat Rule Change
Advertisment