टी20 क्रिकेट में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस गेंदबाज ने सिर्फ 7 रन देकर चटकाए 8 विकेट

T20I Cricket: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक गेंदबाज ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने वो कर दिखाया है, जो अब तक कोई नहीं कर पाया है. इस गेंदबाज ने 8 विकेट चटकाए हैं.

T20I Cricket: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक गेंदबाज ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने वो कर दिखाया है, जो अब तक कोई नहीं कर पाया है. इस गेंदबाज ने 8 विकेट चटकाए हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Sonam Yeshey

Sonam Yeshey Photograph: (X/ICC)

T20I Cricket: टी20 क्रिकेट ने अपने रंग में पूरी दुनिया को रंग दिया है. ये फॉर्मेट क्रिकेट का सबसे तेज फॉर्मेट माना जाता है. इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों का बोलबाला अक्सर देखने के लिए मिलता है. इस फटाफट फॉर्मेट में गेंदबाज अक्सर मार खाते हुए नजर आते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गेंदबाज के बारे में बताने वाले हैं, जिसने गेंद के साथ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचा दिया है. उन्होंने अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है. 

Advertisment

भूटान के गेंदबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि भूटान के स्पिन गेंदबाज सोनम येशे हैं. येशे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट हासिल कर लिए हैं. इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. अब उनके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में हर कोई जानने के लिए उत्साहित हो रहा है. येशे के इस प्रदर्शन ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खिंचा है.

येशे ने 7 रन देकर झटके 8 विकेट

आपको बता दें कि, 22 वर्षीय इस लेफ्ट-आर्म स्पिनर ने म्यांमार के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया और खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में पहली बार अपने चार ओवर में 7 रन देकर 8 विकेट हासिल किए. येशे की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भूटान के 127 रनों का पीछा करते हुए म्यांमार 45 रनों पर ऑल आउट हो गया. भूटान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 5-0 से जीती और 22 साल के इस खिलाड़ी ने सीरीज में 13 विकेट हासिल कर धमाल मचाया.

शानदार हैं येशे के टी20 आंकड़े

येशे ने 2022 में मलेशिया के खिलाफ अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में तीन विकेट लिए थे और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 35 टी20 मैचों में 38 विकेट चटका चुके हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह गेंदबाजों ने सात विकेट लिए हैं. ये मुकाम 2 बार पुरुष क्रिकेट में और 4 बार महिला क्रिकेट में हासिल किया गया है. ये टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है, जब किसी गेंदबाज ने 8 विकेट हासिल किए हैं. 

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंडोनेशिया की रोमालिया के नाम 2024 में मंगोलिया के खिलाफ सात विकेट लेकर कोई रन न देने का बेस्ट रिकॉर्ड है, जबकि पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछला बेस्ट रिकॉर्ड स्याजरुल इद्रस के नाम था, जिन्होंने मलेशिया के लिए चीन के खिलाफ आठ रन देकर सात विकेट लिए थे. 

ये खबर भी पढ़ें :CSK के अनकैप्ड ऑलराउंडर ने मचाया धमाल, 7 विकेट लेकर विजय हजारे में बिखेरा जलवा

Cricket T20 cricket Sonam Yeshey
Advertisment