/newsnation/media/media_files/2026/02/06/ben-stokes-posted-a-picture-of-the-injury-to-his-face-and-explained-what-happened-2026-02-06-10-54-02.jpg)
Ben Stokes posted a picture of the injury to his face and explained what happened
Ben Stokes Injury: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं. आंख और गाल बुरी तरह प्रभावित दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये चोट स्टोक्स को प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगी है. इतना ही नहीं खुद क्रिकेटर ने भी बताया कि उन्हें ये चोट किस चीज से लगी है.
बेन स्टोक्स को कैसे लगी चोट?
Ben Stokes’ Instagram story. 😱
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 5, 2026
- Get well soon, Ben! pic.twitter.com/L2etpg1ZsF
इंग्लैंड के टेस्ट कैप्टन बेन स्टोक्स अपकमिंग टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में वह प्रैक्टिस सेशंस में हिस्सा ले रहे हैं. मगर, इस बीच एक गेंद से उन्हें बुरी तरह चोट लगी है.
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि स्टोक्स अपने दोस्तों के साथ मैदान पर खड़े थे, तभी अचानक एक बॉल उनके ब्लाइंड साइड से आई और सीधे चेहरे के दाहिने हिस्से पर लगी. इससे उनकी आंख, गाल और नाक प्रभावित हुई. चोट को देखकर ये तो साफ है कि स्टोक्स की चोट काफी दर्दनाक है. मगर, फिर भी उन्होंने मजाक के लहजे में इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आपको उस क्रिकेट गेंद की हालत देखनी चाहिए, जिससे मैं टकराया.’
अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे बेन स्टोक्स
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनके लौटने की उम्मीद है. इससे पहले स्टोक्स प्रैक्टिस के जरिए अपने फॉर्म में वापस लौटना चाहेंगे. आपको बता दें, स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई एशेज सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था.
जहां, कंगारुओं ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अंग्रेजों को 4-1 की करारी शिकस्त दी. स्टोक्स ने उस सीरीज में खेले 5 मैचों में 10 पारियों में 22.33 के औसत से 202 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: विजय माल्या ने RCB महिला टीम को बधाई देते हुए पुरुष टीम के लिए कह दी ऐसी बात, वायरल हो गया पोस्ट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us