पाकिस्तान की शर्मनाक हार, सिर्फ 56 रनों पर हुई ढ़ेर, भारत के साथ फाइनल खेलने का टूटा सपना

BAN W VS PAK W: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ उसका भारत के साथ फाइनल खेलने का सपना भी टूट गया है.

BAN W VS PAK W: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ उसका भारत के साथ फाइनल खेलने का सपना भी टूट गया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
bangladesh beat pakistan by 54 runs in semifinals ACC Womens Asia Cup Rising Stars 2026

bangladesh beat pakistan by 54 runs in semifinals ACC Womens Asia Cup Rising Stars 2026

BAN W VS PAK W: एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का दूसरा सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने बांग्लादेश को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ पाकिस्तान का भारत के साथ फाइनल खेलने का सपना भी चूर-चूर हो गया. आपको बता दें, इस मैच में 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 56 रन ही बना सकी और 54 रन से हार का सामना करना पड़ा.

Advertisment

56 रन पर ऑलआउट हुई पाकिस्तान की टीम

बांग्लादेश के दिए 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की ओर से शर्मनाक बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 17वें ओवर की चौथी गेंद पर महज 56 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से महज 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके. युसरा आमिर 11, हफसा खालिद 12 और शवाद जुल्फिकर 14 रन बनाकर आउट हो गईं. इस तरह 56 रन पर सिमटने वाली पाकिस्तान की टीम 54 रन से सेमीफाइनल मैच हार गई.

बांग्लादेश ने बनाए थे 110/8 रन

सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना सकी. बांग्लादेस की ओर से उनकी कप्तान फहिमा खातून ने 32 गेंद पर 40 रन की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा इस्लाम तंजीम 12 , शामिमा सुल्ताना 13 और शर्मिन सुल्ताना 15 रन बनाकर आउट हुईं.

फाइनल में होगी भारत-बांग्लादेश की टक्कर

एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली थी. वहीं, अब पाकिस्तान को धूल चटाकर बांग्लादेश की टीम फाइनल में पहुंच गई है. ऐसे में अब 22 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके, जानिए किसके नाम दर्ज अधिक छक्के

BAN vs PAK
Advertisment