/newsnation/media/media_files/2026/02/20/t20-world-cup-2026-2026-02-20-16-32-11.jpg)
T20 World Cup 2026 Photograph: (icc)
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आधा से ज्यादा सफर खत्म हो चुका है. अब 21 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले खेले जाने वाले हैं. उससे पहले आज हम आपको टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले खिलाडियों के बारे में बताने वाले वाले हैं. इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में टॉप पर साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी मौजूद है तो वहीं सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी मौजूद हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा चौके
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अब तक कुल 39 मैच खेले जा चुके हैं. अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम के नाम दर्ज है. उन्होंने अब तक 4 मैचों में कुल 22 चौके लगाए हैं. उनके बल्ले से 2 अर्धशतकों की मदद से कुल 178 रन निकले हैं.
End of the PowerPlay! ⚡️#TheProteas are off to a quick start despite the loss of early wickets, moving to 56/2 after 6 overs. 🏏💨
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) February 18, 2026
Needing 67 more runs to win from 84 balls. 💪🇿🇦#Unbreakable#T20WorldCuppic.twitter.com/MwpxVydFUs
- एडेन मार्कराम : चौक - 24
- ब्रायन बेनेट : चौक - 22
- साहिबजादा फरहान : चौक - 21
- पथुम निसांका : चौक - 21
- टिम सीफर्ट : चौक - 21
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा चौके
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के नाम है. उनके साथ संयुक्त रूप से ईशान किशन भी टॉप पर काबिज हैं. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अब तक 4 मैचों में 11-11 छक्के लगाए हैं.
A defining century from Sahibzada Farhan when it mattered the most 👏
— ICC (@ICC) February 18, 2026
⬅️ Swipe to watch the moment unfold 💯
Catch his full innings here 🎥 https://t.co/2O2ZGfSyrxpic.twitter.com/yseie8iWrA
- साहिबजादा फरहान : छक्के - 11
- ईशान किशन : छक्के - 11
- शिमरोन हेटमायर : छक्के - 10
- सोहैब खान : छक्के - 9
- शेरफान रदरफोर्ड : छक्के - 9
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस समय टॉप फाइव में बने हुए हैं. ईशान ने 4 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 176 रन बनाए हैं. अब सुपर-8 में उनके पास अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका होगा.
Half-Century in no time! 👊
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
Ishan Kishan brings up his 5️⃣0️⃣ off just 27 balls!
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBluepic.twitter.com/0MJztCv81J
ये भी पढ़ें :IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए हैं 35 T20I, जानिए किस टीम ने जीते कितने मैच?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us