/newsnation/media/media_files/2026/01/01/babar-azam-2026-01-01-15-48-51.jpg)
Babar Azam Photograph: (ICC Website)
Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का बल्ला नई साल के मौके पर एक बार फिर से चला है. उन्होंने बिग बैश लीग में एक बार फिर से अर्धशतकीय पारी खेली है. इस शानदार पारी के दम पर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बाबर आजम ट्रेंड हो रहे हैं. बाबर का बल्ला काफी लंबे समय से खामोश था, अब जाकर बीबीएल 2026 में उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं.
बाबर आजम ने लगाया अर्धशतक
दरअसल, आज बिग बैश लीग 2026 में 18वां मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया. इस मैच में मेलबर्न ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए. जब सिडनी को जीत के लिए 165 रनों की जरूरत थी, उस वक्त बाबर आजम टीम के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आए.
बाबर ने 41 बॉल में 3 चौके और 6 छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. ये उनका इस टूर्नामेंट में दूसरा अर्धशतक है. दाएं हाथ के पाकिस्तानी बल्लेबाज ने 46 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के के साथ नाबाद 58 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई.
Babar goes BANG! 💥 #BBL15pic.twitter.com/bPzSyETvHD
— KFC Big Bash League (@BBL) January 1, 2026
इन बल्लेबाजों ने दिया बाबर का साथ
इस मैच में बाबर आजम का साथ डेनियल ह्यूजेस (30), जोएल डेविस (34) ने दिया. मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से जोश ब्राउन ने 43, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 38 और हसन खान ने 39 रनों का योगदान दिया. सिडनी के लिए सीन एबॉट ने 3 विकेट हासिल किए.
BBL में बाबर आजम का प्रदर्शन
बाबर आजम को इस बार ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट लीग BBL 2026 में सिडनी सिक्सर्स ने अपने साथ जोड़ा था. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 5 मैचों की 5 पारियों में 2 अर्धशतकों की मदद से 129 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 32.25 और स्ट्राइक रेट 117.27 का रहा है. टूर्नामेंट में अब तक उनके बल्ले से सिर्फ 10 चौके और 3 छक्के निकले हैं. बता दें कि बाबर आजम को पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है.
Babar ignites the Power Surge with back-to-back boundaries! 🇵🇰🔥 #BBL15pic.twitter.com/NXWsKfwhCW
— KFC Big Bash League (@BBL) January 1, 2026
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमों के लिए आई खुशखबरी, अब 31 जनवरी तक कर सकेंगे ये बड़ा काम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us