IND VS NZ: क्या टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टूट पाएगा युजवेंद्र चहल का ये बड़ा रिकॉर्ड? इन स्टार 2 प्लेयर्स की है नजर

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में युजवेंद्र चहल का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है.

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में युजवेंद्र चहल का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Team India

Team India Photograph: (AFP)

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया इतिहास रचना चाहेगी, तो वहीं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. अक्षर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं. वहीं कुलदीप यादव भी इस रेस में शामिल हैं. 

Advertisment

अक्षर पटेल ध्वस्त तक सकते हैं युजवेंद्र चहल का बड़ा रिकॉर्ड

अक्षर पटेल भारत के लिए अब तक कुल 93 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 94 विकेट अपने नाम किए हैं. ऐसे में अक्षर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वो टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे. बता दें कि इस वक्त यह रिकॉर्ड स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है. चहल ने 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 96 विकेट अपने नाम किए हैं. 

कुलदीप यादव भी इस रेस में शामिल

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है. अगर कुलदीप यादव को फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है और वो 2 विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बन जाएंगे. कुलदीप अब तक 54 मैचों में 95 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. 

T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज

युजवेंद्र चहल - 80 मैच: 96 विकेट
कुलदीप यादव - 54 मैच: 95 विकेट
अक्षर पटेल - 93 मैच: 94 विकेट
रविचंद्रन अश्विन - 65 मैच: 72 विकेट
वरुण चक्रवर्ती - 44 मैचो: 72 विकेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अक्षर पटेल का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अक्षर पटेल का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने गेंदबाजी और फील्डिंग से कमाल किया था. उन्होंने बल्ले से सिर्फ 2 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 35 रन देकर 2 बड़े विकेट चटकाए थे. इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग में 3 शानदार कैच लपका था, जो टीम इंडिया के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और जीतने में कामयाब रही. इस टूर्नामेंट में अक्षर पटेल ने अब तक 6 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है. भारतीय फैंस और टीम को अक्षर से बैटिंग और बॉलिंग दोनों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी.

इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस फाइनल मैच में इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कोई टीम 3 बार वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीती है. इतना ही नहीं कोई टीम लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब नहीं हुई है. ऐसे में भारत अगर फाइनल जीतने में कामयाब होती है तो वो इतिहास रच देगा. टीम इंडिया 3 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के साथ डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी.

यह भी पढ़ें:  IND VS NZ: "उनके दिल टूटते हैं तो मुझे फर्क नहीं...", फाइनल से पहले मिचेल सैंटनर ने दी टीम इंडिया को चेतावनी

T20 World Cup ind-vs-nz
Advertisment