/newsnation/media/media_files/2026/03/07/mitchell-santner-2026-03-07-16-38-55.jpg)
Mitchell Santner Photograph: (AFP)
IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस खिताबी मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने हुंकार भरी है. उन्होंने कहा कि वो अपना टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतना चाहते हैं. ऐसे में कुछ लोगों के दिल टूटते हैं तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता है.
मिचेल सैंटनर ने फाइनल मैच से पहले दिया बड़ा बयान
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, खिताब जीतकर अच्छा लगेगा, लेकिन हां मुझे लगता है कि इस ग्रुप की बात हो या जो पहले टीमें खेलती थी उन सभी ने इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. हम कोशिश करते हैं कि हालात या विरोधी टीम के हिसाब से पीछे न हटा जाए बल्कि एकजूट होकर खेल दिखाया जाए. इस बार भी ऐसा ही होगा. हालांकि यह चुनौती से भरा होगा. सबको पता है कि हम फेवरेट नहीं हैं, लेकिन हमे इससे फर्क नहीं पड़ता है. हमें पता है कि हम यह कर सकते हैं, अगर हमने सही से छोटी-छोटी चीजों को किया और मजबूत टीम प्रदर्शन किया तो हम अच्छी स्थिति में होंगे और खिताब अपने नाम करेंगे. ट्रॉफी जीतने के लिए अगर कुछ लोगों के दिल टूटते हैं तो मुझे फर्क नहीं पड़ेगा."
🚨 BIG STATEMENT BYMITCHELL SANTNER 🚨
— AJAY (@Supremacyx9) March 7, 2026
Reporter Asked: - “Can you think about breaking billions of hearts?”
Mitchell Santner replied: - “Yeah! We wouldn’t mind breaking a billion hearts.”
What's Your Take On Final Guys Comment pic.twitter.com/LrTwtmTFko
जसप्रीत बुमराह को लेकर मिचेल सैंटनर ने दिया बड़ा बयान
मिचेल सैंटनर ने भारतीय तेज गेंजबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. सैंटनर ने रहा, "जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड लेवल गेंदबाज हैं. उनकी चर्चा हर किसी को करना चाहिए. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने खेल का रुख बदल दिया था."
Mitchell Santner said - "Jasprit Bumrah is a World Class bowler. He should be in everyone's conversation. Against England, he was the gamechanger". (RevSportz). pic.twitter.com/HCY22Fkdkl
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 7, 2026
अहमदाबाद की पिच पर क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर
मिचेल सैंटनर से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब फाइनल मैच का पिच को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने अब तक विकेट को देखा नहीं है, क्योंकि वो अभी कवर से ढका हुआ है. हालांकि पिच सपाट होगी इसका अनुमान लगाया जा सकता है, जिसपर ज्यादा रन बनने की संभावना है.
अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में भारत को जीत मिली है. जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने अहमदाबाद में सिर्फ एक टी20 मैच खेला है और उसमें हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि इस फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाला है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड:
भारत का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.
न्यूजीलैंड का स्क्वाड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us