/newsnation/media/media_files/2026/02/17/australia-cricket-team-2026-02-17-19-03-08.jpg)
Australia Cricket Team Photograph: (AFP)
T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीद पर भी पारी फेर दिया. दरअसल जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाना वाला अहम मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिसके बाद जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया. वहीं ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचा जिम्बाब्वे
आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने की वजह से जिम्बाब्वे को एक प्वाइंट मिल गया, जिसके बाद जिम्बाब्वे ने 5 अंक के साथ सुपर-8 में अपनी जगह बना ली और ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गई. ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक ग्रुप स्टेज में 3 में से 2 मैच हार गई है. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा. अब ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी ग्रुप स्टेज का मैच जीतती भी है, तो उसके 4 अंक ही होंगे. जबकि जिम्बाब्वे के 5 अंक है.
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है. इससे पहले साल टी20 वर्ल्ड कप 2009 में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज के अपने दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. वहीं पहले एडिशन 2007 में ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंची थी. इसके बाद कंगारू टीम टी20 वर्ल्ड कप 2010 में रनरअप रही थी.
ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप सफर
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2014 और 2016 में सुपर-10 में अपना सफर खत्म किया था. टी20 वर्ल्ड कप 2021 में ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी. फिर ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 में पहुंची थी. जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 तक पहुंची थी. वहीं अब 2026 में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है.
Australia exit in the first round for the first time since 2009 😱 pic.twitter.com/Nym596MYUP
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 17, 2026
यह भी पढ़ें: सुपर-8 में टीम इंडिया कब-किसके खिलाफ खेलेगी मुकाबले? नोट कर लें टीम इंडिया का शेड्यूल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us