AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने रखा 183 का लक्ष्य, कोलंबो में मार्कस स्टोइनिस ने बनाए सबसे ज्यादा रन

AUS vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 183 का लक्ष्य आइरिश टीम के सामने रखा है.

AUS vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 183 का लक्ष्य आइरिश टीम के सामने रखा है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
AUS vs IRE

AUS vs IRE Photograph: (ICC)

AUS vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीता और आयरलैंड को पहले गेंदबाजी करने को कहा. इसके बाद आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा रन बनाए और अर्धशतकीय पारी खेली. 

Advertisment

ट्रेविस हेड सस्ते में लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श के टी20 वर्ल्ड कप से चोट के चलते बाहर हो जाने के बाद पारी की शुरुआत करने के लिए ट्रेविस हेड और जोश इग्लिश आए. हेड 7 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. इग्लिश ने टीम के लिए 17 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 37 रनों की पारी खेली. टीम के लिए कैमरून ग्रीन ने 21 रनों का योगदान दिया, जबकि मैक्सवेल 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. 

स्टोइनिशन ने खेली 45 रनों की पारी

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ 33 बॉल में 2 चौकों के साथ 37 रनों की पारी खेली तो वहीं मार्कस स्टोइनिश ने 29 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 45 रनों की पारी खेली. वो टीम के टॉप स्कोरर रहे. टीम के लिए कूपर कॉलनी और जेवियर बार्टलेट ने 11-11 रनों का योगदान दिया. आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने दो विकेट हासिल किए. 

ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जम्पा.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैंफर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज.

ये भी पढ़ें : SA vs AFG: डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका ने चटाई धूल, गुरबाज-उमरजई की मेहनत गई बेकार, मिलर ने बिखेरा जलवा

marcus stoinis T20 world Cup 2026 aus vs ire
Advertisment