/newsnation/media/media_files/2026/02/11/aus-vs-ire-2026-02-11-18-34-42.jpg)
AUS vs IRE Photograph: (x/Australia/Ireland)
AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मैच में 67 रनों से हरा दिया है. इस मैच में आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. आयरलैंड की टीम जीत के लिए मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.5 ओवर में 115 रनों पर ढेर हो गई और 67 रनों से मुकाबला हार गई.
पॉल स्टर्लिंग पहले ही ओवर में हुए रिटायर्ड हर्ट
ऑस्ट्रेलिया से जीत के लिए मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान पॉल स्टर्लिंग और रॉस अडायर आए. स्टर्लिंग पहले ही ओवर में 1 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. उनको रन लेते समय चोट लगी थी. इसके बाद आयरलैंड की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे संभल नहीं पाई.
Australia begin their #T20WorldCup campaign with a dominant victory over Ireland 🔥
— ICC (@ICC) February 11, 2026
📝: https://t.co/JAY98fldkwpic.twitter.com/ACelQ3NsCH
एलिस और जम्पा ने बेखरा जलवा
ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस 3.5 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. उनके अलावा एडम जम्पा ने भी 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. इस मैच में आयरलैंड के लिए जॉर्ज डॉकरेल ने ही साहस दिखाया और शानदार पारी खेली. डॉकरेल ने 29 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 41 रनों की पारी खेली. उनके अलावा टीम का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया.
What was that, Nathan Ellis?! 🙌
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
A slower one so good, you can’t help but smile! 😅
ICC Men’s #T20WorldCup | #AUSvIRE | LIVE NOW 👉 https://t.co/jGP2pQtjsXpic.twitter.com/rYcDNLA5bc
मार्कस स्टोनिस ने खेली शानदार पारी
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इग्लिश ने टीम के लिए 17 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 37 रनों की पारी खेली. उनके अलावा मैट रेनशॉ 33 बॉल में 2 चौकों के साथ 37 रनों की पारी खेली तो वहीं, मार्कस स्टोइनिश ने 29 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 45 रनों की पारी खेली. आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने दो विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : IND vs NAM: अभिषेक शर्मा हॉस्पिटल से हुए डिसचार्ज, नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को मिली खुशखबरी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us