ASHES 2025: एशेज में ये क्या हो गया! मेलबर्न टेस्ट के पहले ही दिन गिरे 20 विकेट, ये टीम है आगे

ASHES 2025: एशेज 2025 का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है. जहां, एक बार फिर विकेटों की झड़ी लग गई है और पहले ही दिन 20 बल्लेबाज आउट हो गए हैं.

ASHES 2025: एशेज 2025 का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है. जहां, एक बार फिर विकेटों की झड़ी लग गई है और पहले ही दिन 20 बल्लेबाज आउट हो गए हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
ASHES 2025 Melbourne test day 1 report 20 wickets down in first day

ASHES 2025 Melbourne test day 1 report 20 wickets down in first day

ASHES 2025: एशेज 2025 का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. जहां, पहले ही दिन दो पारियों का खेल खत्म हो गया. यानि 20 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए. अब 2 पारियों का खेल बाकी है और देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम इस मैच में बाजी मारती है.

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में बनाए 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 45.2 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 152 रन बोर्ड पर लगाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक भी बल्लेबाज 40 प्लस का स्कोर नहीं बना सका. नेसेर ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो 35(49) रन बनाकर पवेलियन लौटे. जबकि ट्रेविस हेड 12, कप्तान स्टीव स्मिथ 9, एलेक्स कैरी 20, कैमरून ग्रीन 17 मार्नस लाबुशेन 6 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह टीम ने 152 रन बनाए.

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 110 रन

एक बार फिर इंग्लैंड की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 30 ओवर के अंदर-अंदर ही ऑलआउट होकर पवेलियन लौट गई. इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 110 रन बनाए. इस दौरान हैरी ब्रूक ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो 41 रन बनाकर आउट हुए.

इसके अलावा गस एटकिंगसन 28 और कप्तान बेन स्टोक्स 16 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. इसके अलावा बाकी के बल्लेबाज तो सिंगल डिजिट स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए. इस तरह पूरी टीम मिलकर 110 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

ऑस्ट्रेलिया के पास है 46 रनों की बढ़त

मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 152 रन बनाए थे. जबकि इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 110 रन पर ही ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक ही ओवर बल्लेबाजी की और 4 रन बनाए. इस तरह अब ऑस्ट्रेलिया के पास 46 रनों की लीड है.

ये भी पढ़ें: विजय हजारे में रिंकू सिंह ने लगाया तूफानी शतक, सिर्फ इतनी गेंदों में किया ये कारनामा

IPL 2026
Advertisment