/newsnation/media/media_files/2026/02/27/arshdeep-singh-2026-02-27-10-03-30.jpg)
Arshdeep Singh Photograph: (x/bcci)
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ बीते गुरुवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 48वें मैच में खास मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने अपने जोड़ीदार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अर्शदीप के नाम कौन सा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. आइए इस बारे में जानते हैं.
अर्शदीप सिंह ने किया शानदार प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने इस मैच में जिम्बाब्वे के जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य को डिफेंड करते हुए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. अर्शदीप ने सिकंदर रजा (31), रियान बर्ल (0) और टोनी मुनयोंगा (11) को पवेलियन की राह दिखाई. उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 72 रनों से मुकाबला जीत लिया.
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास
इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 33 विकेट दर्ज हैं. अब अर्शदीप सिंह 35 विकेट के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं.
🚨 ARSHDEEP SINGH - MOST WICKETS FOR INDIA IN T20 WORLD CUP HISTORY 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 27, 2026
Arshdeep - 35 wickets
Bumrah - 33 wickets
The Greatest fast bowling duo in T20I history 🥶 pic.twitter.com/vd0u7BBQPp
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह के अलावा जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा का नाम शामिल है.
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट
- अर्शदीप सिंह : 19 मैच - 35 विकेट
- जसप्रीत बुमराह : 23 मैच - 33 विकेट
- आर अश्विन : 24 मैच - 32 विकेट
- हार्दिक पांड्या : 30 मैच - 29 विकेट
- रविंद्र जडेजा : 29 मैच - 22 विकेट
ये भी पढ़ें : NZ vs ENG: आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का मुकाबला करेगा पाकिस्तान की किस्मत का फैसला, जानिए मैच की पूरी डिटेल्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us