अफगानिस्तान VS श्रीलंका का सीरीज हुआ अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, West Asia में बढ़ते तनाव को लेकर बोर्ड का बड़ा फैसला

AFG vs SL: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना वाला व्हाइट बॉल सीरीज को रद्द कर दिया गया है. मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर यह फैसला लिया गया है.

AFG vs SL: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना वाला व्हाइट बॉल सीरीज को रद्द कर दिया गया है. मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर यह फैसला लिया गया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
AFG vs SL

AFG vs SL Photograph: (AFP)

AFG vs SL: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई में खेले जाने वाले व्हाइट बॉल सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य पूर्व और पश्चिमी एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और सुरक्षा समस्याओं की वजह से इस सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया गया है. बता दें कि श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 13 मार्च से व्हाइट बॉल सीरीज दुबई में खेली जानी थी. 

Advertisment

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका का सीरीज हुआ स्थगित

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ इस व्हाइट बॉल सीरीज की मेजबानी करने थी. पहली बार अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका की मेजबानी करने जा रही थी. हालांकि यह सीरीज अफगानिस्तान में नहीं UAE में खेला जाना था, लेकिन Middle East और West Asia के बीच चल रहे तनाव के कारण अब इस सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है, क्योंकि तनाव बढ़ने के कारण UAE का दौरा करना अब बेहद मुश्किल हो गई है.

UAE में खेला जाना था AFG vs SL का व्हाइट बॉल सीरीज

बता दें कि अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पहले 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी थी. यह टी20 सीरीज 13, 15 और 17 मार्च को खेला जाएगा. यह तीनों मुकाबले शारजाह में आयोजित होना था. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी थी. वनडे सीरीज 20, 22 और 25 मार्च को खेला जाना था. वनडे सीरीज के ये तीनों मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अब यह सीरीज अपने तय शेड्यूल के मुताबिक होगा इसकी संभावना ना के बराबर है. 

ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 भी हुआ स्थगित

बता दें कि पिछले हफ्ते नेपाल में ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 में 6 मुकाबले होने थे, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया, क्योंकि UAE और ओमान की टीम नेपाल नहीं जा सकी, क्योंकि खाड़ी देशों में इस वक्त दौरा करना नामुमकिन हो गया है. 

इब्राहिम जादरान को डेब्यू कप्तानी का करना होगा इंतजार

अफगानिस्तान और श्रीलंका का व्हाइट बॉल सीरीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने का मतलब है कि इब्राहिम जादरान को अपने कप्तानी डेब्यू का इंतजार करना पड़ेगा. इब्राहिम जादरान अब शायद नए हेड कोच गैरी कर्स्टन के असाइनमेंट में कप्तानी करते नजर आएं. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. श्रीलंकाई टीम सुपर-8 से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. जिसके बाद राशिद खान ने कप्तानी छोड़ दी थी. इसके बाद इब्राहिम जादरान को कप्तान बनाया गया था. इतना ही नहीं टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने अपना पद छोड़ दिया. अब श्रीलंका क्रिकेट टीम ने गैरी कर्स्टन को अपना नया हेड कोच बनाया है. 

गैरी कर्स्टन बने श्रीलंका के नए हेड कोच

गैरी कर्स्टन 15 अप्रैल से श्रीलंका टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्हें 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट के साथ हेड कोच नियुक्त किया गया है. कर्स्ट का कार्यकाल 14 अप्रैल 2028 को समाप्त हो जाएगा. श्रीलंका के हेड कोच बनने के बाद गैरी कर्स्टन का पूरा ध्यान पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर होगी. श्रीलंका की टीम चाहेगी कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की हार भुलाकर उनकी कोचिंग में वो आगामी वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करे. अब देखने वाली बात होगी कि टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है.

यह भी पढ़ें: ये प्लेयर रहा T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का साइलेंट मैच विनर! टीम इंडिया के लिए साबित हुआ 'ट्रंप कॉर्ड'

afg vs sl
Advertisment