/newsnation/media/media_files/2026/02/16/afg-vs-uae-2026-02-16-14-40-24.jpg)
AFG VS UAE Photograph: (Image Source: AFP)
AFG VS UAE: टी-20 विश्व कप 2026 में आखिरकार अफगानिस्तान ने अपनी जीत का खाता खोल लिया है. अफगानिस्तान ने ये जीत यूएई के साथ खेले गए मुकाबले में दर्ज की है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूएई के साथ खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीत अपने नाम कर ली. मुकाबले में यूएई ने 161 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे अफगान टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सुपर-8 की उम्मीदों को जिंदा रखा है.
अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीता मैच
Afghanistan trump past UAE in a gripping contest at the #T20WorldCup 💪
— ICC (@ICC) February 16, 2026
📝: https://t.co/GHf2c9yRGvpic.twitter.com/zgokgxEAGM
यूएई के दिए 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को पहला झटका रहमनुल्लाह गुरबाज के रूप में लगा, जो शून्य पर ही आउट हो गए. लेकिन, फिर टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जारदान ने टीम के लिए सबसे बड़ी 53 रनों की पारी खेली.
वहीं, गुलबदीन नाइब 13, सेदिकुल्लाह अटल 16, दर्विश रसूली 33 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, अजमतुल्लाह ओमरजाई 21 गेंद पर 40 और मोहम्मद नबी 3 गेंद पर 3 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. इस तरह अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया और 5 विकेट से मैच जीता.
Azmatullah Omarzai was Afghanistan's key player with bat and ball in the win over UAE🔥
— ICC (@ICC) February 16, 2026
He wins @aramco POTM🏅
📝: https://t.co/GHf2c9yRGvpic.twitter.com/GwLbPcYqbt
यूएई ने दिया था 161 रनों का लक्ष्य
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 160 रन बनाए थे. यूएई की ओर से सबसे बड़ी पारी सोहेब खान ने खेली, जो 68 रन बनाकर आउट हुए थे. उनके अलावा आलिशान शारफू 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इन अहम पारियों की बदौलत यूएई की टीम ने 161 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था.
ये भी पढ़ें: ऐसा होगा सुपर-8 में भारत का शेड्यूल, 22 फरवरी से 1 मार्च के बीच खेलेगी 3 मुकाबले, नोट कर लीजिए डेट और टाइम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us