3 बार शून्य पर आउट होने के बाद क्या अब प्लेइंग-11 से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा? बॉलिंग कोच ने दिया इसका जवाब

IND vs AUS: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. आइए जानते हैं इस मैच मेें अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं?

IND vs AUS: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. आइए जानते हैं इस मैच मेें अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं?

author-image
Sonam Gupta
New Update
abhishek sharma will play next match against south africa or not morne morkel reveal

abhishek sharma will play next match against south africa or not morne morkel reveal

IND vs AUS: टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. इस बीच खबरें आ रही हैं कि भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में अब तक अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुल पाया है और वह 3 मैचों में शून्य पर आउट हो चुके हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उन्हें साउथ अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले मैच की प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया जाएगा? इसपर अब भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने जवाब दिया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा...

Advertisment

Abhishek Sharma अगला मैच खेलेंगे या नहीं?

अभिषेक शर्मा ने कहा, हमारी अभिषेक शर्मा को बाहर करने के बारे में कोई बात नहीं हुई है. अभिषेक एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं. अलग-अलग खिलाड़ियों ने हमारी जिम्मेदारी संभाली है. मुझे पूरा भरोसा है कि उन्हें बस एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है. किसी भी गेंदबाज के लिए आत्मविश्वास बेहद जरूरी होता है.

जब आपको कप्तान का सपोर्ट मिलता है, तो फर्क पड़ता है. यह तो होना ही था. उन्हें परिस्थितियों की अच्छी समझ है. हमें दो रन रोकने होंगे. कैच पकड़ना हमारी मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है. कुल मिलाकर, टीम प्रबंधन का मानना ​​है कि छोटे-छोटे सुधार बड़े मैचों में निर्णायक साबित होंगे.

अभिषेक शर्मा के बल्ले से नहीं आ रहे रन

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक कमाल के खिलाड़ी हैं, लेकिन ये टूर्नामेंट अब तक उनके लिए निराशाजनक रहा है. उन्होंने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें वह खाता तक नहीं खोल सके और तीनों में ही शून्य पर आउट हुए हैं. अब 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले मैच में अभिषेक से सभी को उम्मीदें रहेंगी कि वह अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएं और रन बनाए.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: भारत के खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स पर कितने भारी? आंकड़ों से जानिए कौन है किससे आगे

abhishek sharma
Advertisment