/newsnation/media/media_files/2026/03/08/abhishek-sharma-2026-03-08-20-56-52.jpg)
अभिषेक शर्मा Photograph: (Image Source: X/BCCI)
Abhishek Sharma Create History: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी चुनी और पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय क्रिकेट टीम. जहां, ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा ने अपनी अर्धशतकीय पारी से इतिहास रच दिया. अभिषेक टी-20 विश्व कप के इतिहास में नॉकआउट मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी
न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी की. ओपनिंग करने आए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शुरुआत में कुछ गेंदें जरूर ली, लेकिन फिर जब उन्होंने रन बनाने शुरू किए, तो कीवी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और महज पावर प्ले में ही दोनों ने मिलकर 92 रन बना दिए.
इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा बल्ले से संघर्ष कर रहे थे, लेकिन फाइनल मैच में उन्होंने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाई.
Saved his best for the biggest stage 💪
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Abhishek Sharma's 1⃣8⃣-ball fifty is the fastest in an ICC Men's #T20WorldCup knockout game 👏
Updates ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#TeamIndia | #MenInBlue | #Final | #INDvNZ | @OfficialAbhi04pic.twitter.com/UF6CKtH0s4
अभिषेक शर्मा के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. इसी के साथ वह टी-20 विश्व कप के इतिहास में नॉकआउट मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक 22 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 227.62 का रहा.
आपको बता दें, पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बोर्ड पर लगाए हैं और न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का एक बड़ा लक्ष्य खड़ा किया है.
ये भी पढ़ें: IND VS NZ: पावरप्ले में ही भारत ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us