/newsnation/media/media_files/2026/03/01/abhishek-sharma-2026-03-01-21-26-55.jpg)
Abhishek Sharma Photograph: (AFP)
Abhishek Sharma: भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में वो गलती कर बैठे हैं, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ सकता है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 195 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. वेस्टइंडीज के इस बड़े स्कोर का कहीं न कहीं अभिषेक शर्मा भी जिम्मेदार हैं.
वरुण चक्रवर्ती की गलती की वजह से रनआउट होने से बचे रोस्टन चेज
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में भारतीय फील्डर्स ने अपने फैंस और कोचिंग स्टाफ को काफी निराश किया. टीम इंडिया की ओर से काफी खराब फील्डिंग हुई. वेस्टइंडीज के ओपनर रोस्टन चेज को भारत ने 2 जीवनदान दिए. वेस्टइंडीज की पारी के तीसरे ओवर में वरुण चक्रवर्ती की गलती की वजह से रोस्टन रनआउट होते-होते बचे. चक्रवर्ती विकेटकीपर ऐंड पर थ्रो करते तो रोस्टन सस्से में पवेलियन लौट जाते, लेकिन वरुण चूक गए.
अभिषेक शर्मा ने छोड़ा रोस्टन चेज का कैच
इसके बाद वेस्टइंडीज की पारी के 5वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की एक गेंद पर रोस्टन चेज ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में गई और नीचे खड़े अभिषेक शर्मा ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया, जिसके रोस्टन चेज 25 गेंद पर 40 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 5 चौका और एक छक्का लगाया.
अभिषेक शर्मा ने रोवमैन पॉवेल का भी कैच किया ड्रॉप
इसके बाद अभिषेक शर्मा ने रोवमैन पॉवेल का भी कैच छोड़ दिया. अर्शदीप सिंह की एक गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने फ्लिक किया, लेकिन गेंद ऑन साइड में फील्डिंग कर रहे अभिषेक शर्मा के पास गई, लेकिन अभिषेक से यह कैच भी छूट गया. रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाए. इस मैच में भारतीय फील्डर्स ने कुल 12 कैच छोड़े.
Abhishek Sharma has dropped another catch. This time, he was late even in running towards the ball to attempt the catch. pic.twitter.com/uNkyzGPfEE
— mszczący (@WoKyaHotaHai) March 1, 2026
यह भी पढ़ें: ZIM VS SA: जिम्बाब्वे ने मैच हारकर भी जीता दिल, साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से अपने नाम किया मैच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us